पर्दे पर कई ऐसी फिल्में आई है, जिनका जमकर विरोध हुआ। वजह उसमें परोसी गई अश्लीलता। भले ही फिल्म की कहानी काफी अच्छी हो, लेकिन 3 घंटे की फिल्म में दिखाए गए उस दो मिनट का दृश्य पूरी फिल्म पर हावी पड़ जाता है। जिस कारण मूवी के डायरेक्टर सहित पूरी स्टार कास्ट को इसका विरोध झेलना पड़ता है। बॉलीवुड में ऐसी तमाम फिल्में आई जिनका कारण जमकर विरोध हुआ। इसमें राज कपूर की राम तेरी गंगा मैली से लेकर पूनम पांडे की तक ये लिस्ट काफी लंबी है।
ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही बैन होने वाली थी ये 4 फिल्में, वजह बनी अश्लीलता
फिल्म 'रामलीला' अश्लील दृश्यों और द्विअर्थी संवादों के कारण विवादों में आ गई थी। रिलीज से ठीक पहले इसे कोर्ट कार्यवाही का सामना भी करना पड़ा था। लोगों ने फिल्म का जमकर विरोध किया। पोस्टर फूंके और नारेबाजी हुई। कोर्ट ने भी एक समय तयशुदा समय पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी, लेकिन बाद में फिल्म में कांट छांट करने के बाद इसका नाम बदल कर समय पर रिलीज किया गया।
बोल्ड और अश्लील फिल्मों की बात करें तो शो मैन राजकपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' को आज भी कोई पीछे नहीं छोड़ पाया है। ये फिल्म तब आई थी जब फिल्मों में अश्लीलता कम हुआ करती थी, लेकिन राज कपूर ने फिल्म में मंदाकिनी को महज केवल साड़ी में पानी के नीचे नहलाकर हंगामा ही बरपा दिया था। मंदाकिनी के राजीव कपूर के साथ इंटीमेट दृश्य भी खूब चर्चा में रहे। फिल्म के टाइटल पर लोग खूब नाराज हुए और इसकी रिलीज की शुरुआत से बाद तक हंगामा मचता रहा। जिसने राजकपूर की खूब किरकिरी करवाई। फिल्म 80 के दशक में आई थी।
फूलन देवी की कहानी को शेखर कपूर के पर्दे पर उतारने से पहले ही विरोध शुरू हो गया था। फिल्म में कई विवादास्पद बलात्कार के दृश्य, गालियों और हिंसा की भरमार थी। खुद फूलन देवी ने इस फिल्म की रिलीज रोकने का प्रयास किया था।
ये भी पढ़ें- इस रेप सीन के बाद सदमे में आ गई थी ये हीरोइन, मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड
मनीषा कोईराला की फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' में 15 साल के युवा लड़के को 26 साल की लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म की हीरोइन मनीषा ने फिल्म के डायरेक्टर पर उनकी डुप्लीकेट का प्रयोग करते हुए बेहद अश्लील सीन फिल्म में डालने का आरोप लगाया और इस पर स्टे लगाने की मांग की थी।