इंसान हर शानदार अवसर को भुनाना चाहता है। अगर उस अवसर को कोई और छीन ले तो जाहिर सी बात है बहुत बुरा महसूस होगा। फिर चाहें वह कोई भी हो। हाथ में आया मौका छिन जाने पर सिर्फ सामान्य लोग दुखी नहीं होते, बल्कि फिल्मी सितारे भी इस तकलीफ से दो-चार हो चुके हैं। इंडस्ट्री में तमाम फिल्में बनती हैं। कई बार ऐसा होता है कि फिल्म में कास्ट किसी को किया जाता है और बाद में उसे रिप्लेस कर फाइनल कोई और किया जाता है। रिप्लेसमेंट के इस दर्द पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस खुलकर बोल चुकी हैं। आइए जानते हैं
Bollywood Actress: फिल्मों में रिप्लेसमेंट का सामना कर चुकी हैं ये नामी एक्ट्रेस, खुद साझा किया इसका दर्द
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं। बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड तक अपना सिक्का जमा चुकी हैं। उन्हें भी रिप्लेसमेंट का सामना करना पड़ा, वह भी एक बार नहीं, बल्कि दो बार बदला गया। पहली बार उनके को-स्टार ने सूचित किया, उन्होंने इस बारे में दूसरी बार खुद खबरों में पढ़ा। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अगली फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन करने का फैसला किया।
भूमिका चावला
सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' के जरिए भूमिका चावला ने अच्छी-खासी शोहरत हासिल की। उन्होंने हाल ही में फिल्मों में स्टार्स के बदले जाने के बारे में बात की। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए सलमान खान के साथ फिर कमबैक करने वाली एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर मूवी ‘जब वी मेट’ में रिप्लेस कर दिया गया था। इसके अलावा उन्हें मुन्ना भाई एमबीबीएस और मणिरत्नम की ‘कन्नथिल मुथमित्तल’ के लिए भी साइन किया गया था, लेकिन वह फिल्में भी उन्हें नहीं मिलीं।
कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटरीना कैफ भी इस तकलीफ से गुजर चुकी हैं। कटरीना ने एक बार जॉन अब्राहम और तारा शर्मा स्टारर अनुराग कश्यप की फिल्म 'साया' में रिप्लेस किए जाने के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि एक शॉट के बाद उन्हें बदल दिया गया और उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है।
Arjun Rampal: पीठ की चोट से उबर रहे हैं अर्जुन रामपाल, जल्द ही 'क्रैक' की शूटिंग फिर से करेंगे शुरू
कृति सेनन
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक बार कृति सेनन ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था, जहां डिमांड एक न्यूकमर की थी। लेकिन आखिरकार, उन्होंने एक स्टार किड या पहले से मशहूर एक्टर को कास्ट किया। एक्ट्रेस ने कहा कि यह रवैया काफी निराशाजनक था।
Salman Khan: शहनाज को मूवऑन की सलाह पर सलमान ने दी सफाई, बोले- मैंने उनसे शादी करने के लिए कभी नहीं कहा