बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 56 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर को अभिनेता ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ पनवेल फार्महाउस पर मनाया। इस खास दिन पर सलमान को 13 करोड़ के अपार्टमेंट से लेकर 73 हजार की सोने की चेन तक कई उपहार मिले। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता के प्रियजनों और बॉलीवुड के कुछ सितारों ने उन्हें उपहार में क्या दिया! पढ़िए..
2 of 11
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
1. कटरीना कैफ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना कैफ ने सलमान खान को एक महंगा गोल्ड ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत करीब 2-3 लाख रुपये है।
3 of 11
सलमान और जैकलीन
- फोटो : सोशल मीडिया
2. जैकलीन फर्नांडीज
सलमान की करीबी दोस्त जैकलीन फर्नांडीज ने अभिनेता को उनके जन्मदिन के मौके पर आरएस की घड़ी दी है। इसकी कीमत लगभग 10-12 लाख रुपये बताई जा रही है।
4 of 11
सलमान और संजय
- फोटो : सोशल मीडिया
3. संजय दत्त
रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त ने सलमान खान को डायमंड का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत करीब 7-8 लाख रुपये है।
5 of 11
सलमान और सोहेल
- फोटो : सोशल मीडिया
4. सोहेल खान
सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान ने कथित तौर पर अभिनेता को एक बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर उपहार में दी है। इसकी कीमत करीब 23-25 लाख रुपये है।