Movies of 2023: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, साल की शुरुआत में इन फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर की जमकर कमाई
जनवरी का महीना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिहाज से बहुत अच्छा गुजरा है। 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर बॉलीवुड के अच्छे दिन दोबारा ला दिए हैं। बता दें कि पठान कमाई के मामले में केजीएफ 2 को पीछे छोड़ चुकी है। अब पठान की निगाहें बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है। अब तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 446.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
Kiara Sidharth Wedding: सिड-कियारा अब एक-दूजे के परमानेंट 'यारा', जिंदगीभर साथ निभाने की कसमें खाकर थामा हाथ
तमिल स्टार अजीत की फिल्म थुनिवु भी इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पंसद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार कमाई की थी। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर 120.9 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
Jeremy Renner: रिकवरी के बीच जेरेमी रेनर ने सीरीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 'रेनर्वेशन' को लेकर कही यह बात
तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वारिसु का भी इंतजार उनके चाहने वाले बेसब्री से कर रहे थे। रिलीज होने के बाद इस फिल्म का काफी ज्यादा पसंद किया गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 204.9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Kiara Sidharth Wedding: सिड-कियारा अब एक-दूजे के परमानेंट 'यारा', जिंदगीभर साथ निभाने की कसमें खाकर थामा हाथ
वाल्टेयर विरैया में साउथ के दो बड़े सितारे, चिंरजीवी और रवि तेजा ने काम किया है। फुल मसाले से भरपूर इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा सराहा था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। अब तक आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने टिकट खिड़की पर 159.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Rakhi Sawant: राखी के बाद अब भाई राकेश सावंत ने आदिल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमारी मां की मौत के दिन ही...