'फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मैथ्यू पेरी 28 अक्तूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके निधन से फैन सदमे में हैं। सभी उनके मौत के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। शुक्रवार को जारी एक शव परीक्षण के मुताबिक, केटामाइन के ओवरडोज के चलते मैथ्यू पेरी की जान गई है। इसी केटामाइन के चलते वह बेहोश हो गए। चैंडलर बिंग अपने हॉट टब में डूब गया था।
54 वर्षीय मैथ्यू पेरी की मौत के करीब सात सप्ताह बाद लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल परीक्षक की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में नशीली दवाओं और शराब का दुरुपयोग बताया गया था। उनके लिव-इन सहायक ने उन्हें लॉस एंजिल्स में घर के नीचे की ओर तैरते हुए बेजान हालत में पाया था। टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में अभिनेता के शरीर में हेलुसीनोजेनिक के साथ एनेस्थेटिक केटामाइन काफी अधिक मात्रा में पाया गया, जो कि आमतौर पर मॉनिटर किए गए सर्जिकल देखभाल में उपयोग किए जाने वाले सामान्य एनेस्थीसिया से जुड़ा होता है।
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- 'भाभी 2'
शव परीक्षण की रिपोर्ट में बताया गया कि मैथ्यू पेरी का निधन केटामाइन के तीव्र प्रभाव के कारण हुआ है। इसके अलावा कोरोनरी धमनी रोग, ओपिओइड-व्यसन दवा ब्यूप्रेनोर्फिन के प्रभाव भी उनके सिस्टम में पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यू पेरी के शरीर को केटामाइन की अधिक मात्रा ने अत्यधिक उत्तेजित कर दिया होगा। इससे उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी होगी। आशंका है कि हॉट टब में उनका चेहरा फिसलने से पहले वह बेहोश हो गए होंगे।
4 of 5
मैथ्यू पेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यू पेरी के मामले में दवा के सेवन की सटीक विधि पता नहीं चली है। उनके पेट में दवा की थोड़ी मात्रा दिखाई दी। साथ ही उनके शरीर पर हाल ही में कोई सुई का निशान नहीं पाया गया। यू.एस. ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, डिसोसिएटिव एनेस्थेटिक हेलुसीनोजेन कहा जाता है। केटामाइन को इंजेक्ट किया जा सकता है, तरल पदार्थ के साथ मिलाया जा सकता है। साथ ही पाउडर के रूप में सूंघा जा सकता है या इसका धूम्रपान किया जा सकता है।
5 of 5
मैथ्यू पेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैथ्यू पेरी को 28 अक्तूबर को उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में बाथटब में डूबने से मृत पाया गया था। अभिनेता के निधन के बाद उनके परिवार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वे सभी उनकी ट्रेजिक डेथ से बुरी तरह टूट गए हैं।
Vipul A Shah Exclusive: शेफाली शाह का सनसनीखेज बैंक डकैती कनेक्शन, ‘बस्तर’ के लिए जान पर खेलकर हमने जुटाया सच