फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Friday Box Office Clash: Upcoming Movies in Hindi Tamil Telugu Kannada Punjabi Gujarati like Shamshera, RK/RKAY

Friday Box Office Clash: इस शुक्रवार नौ भाषाओं की 17 फिल्मों के बीच होगी भिड़ंत, रणबीर के साथ टकराएंगे ये अभिनेता

Tue, 19 Jul 2022 02:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 19 Jul 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Clash: Upcoming Movies in Hindi Tamil Telugu Kannada Punjabi Gujarati like Shamshera, RK/RKAY
Friday Box Office Clash - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास होता है। इस दिन अलग-अलग भाषाओं की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं। इस हफ्ते भी आपका मनोरंजन करने के लिए हिंदी से लेकर पंजाबी तक नौ भाषाओं में तकरीबन 17 फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इसमें रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की फिल्म 'शमशेरा', नागाचैतन्य अभिनीत 'थैंक्यू', रजत कपूर और मल्लिका शेरावत स्टारर 'आरके/आरकेएवाय' समेत कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट-

विज्ञापन

बॉलीवुड की 'शमशेरा' पर टिकी हैं सबकी नजरें
चार वर्षों के बाद रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एक तरफ जहां यशराज के बैनर तले बनी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ YRF ने अब अपना दांव रणबीर कपूर स्टारर 'शमशेरा' पर लगाया है। यही कारण है कि संजय दत्त और वाणी कपूर अभिनीत 'शमशेरा' पर पूरे बॉलीवुड की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं रणबीर कपूर को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए 22 जुलाई को रजत कपूर और मल्लिका शेरावत स्टारर 'आरके/आरकेएवाय' रिलीज होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म को स्वयं रजत कपूर ने डायरेक्ट किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दिन तेलुगू की छह फिल्में होंगी रिलीज 
इस शुक्रवार तेलुगू की छह फिल्में बाक्स ऑफिस पर भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में मुखचित्रम, कार्तिकेय 2, गुरगुंडा सीता कलाम, माई नेम इज श्रुति, थैंक्यू, बोम्मा का नाम शामिल है। बता दें कि इन छह फिल्मों में से सबसे ज्यादा बज क्रिएट करने वाली फिल्म नागा चैतन्य की 'थैंक्यू' है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, अब देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। 

विज्ञापन

इस हफ्ते तमिल की सिर्फ दो फिल्में 
पिछले हफ्ते तमिल की पांच फिल्में रिलीज हुई थीं, हालांकि इस बार सिर्फ दो फिल्में- 'देजा वू' और 'माहा' ही रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि अरविन्द एस के निर्देशन में बनी 'देजा वू' एक एक्शन फिल्म है। वहीं फिल्म 'माहा' में हंसिका मोटवानी और श्रीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

गुजराती फिल्म इंडस्ट्री की एक फिल्म 
इस हफ्ते गुजराती बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक फिल्म दस्तक देने वाली है। कृष्णादेव यागनिक के निर्देशन में बनी 'राडो' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में यश सोनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

रिलीज होगी कौर सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 
भारत के पूर्व-बॉक्सर और रिटायर्ड सैनिक कौर सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'पद्मश्री कौर सिंह' 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में करम बाथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

साजीमान की फिल्म 'मलयंकुंजू' 
मलयालम भाषा में बनी थ्रिलर फिल्म मलयंकुंजू इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। साजिमोन प्रभाकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फहद फ़ासिल और राजिशा विजयन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं इंद्रान, जाफ़र इडुक्की और दीपक परम्बोल सहायक भूमिका में दिखाई देंगे।

मराठी प्ले पर बनी फिल्म 'अन्नया'
पिछले हफ्ते एक भी मराठी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। वहीं 'अन्नया' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें कि यह फिल्म एक मराठी प्ले पर आधारित है, जिसे कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

कन्नड़ की दो फिल्में 
इस सप्ताह कन्नड़ की दो फिल्में रिलीज होंगी। 'तोतापुरी', विजयप्रसाद द्वारा निर्देशित और केए सुरेश द्वारा निर्मित एक रोमांटिक कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म में जग्गेश, धनंजय, सुमन रंगनाथन और अदिति प्रभुदेवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं रामनारायण द्वारा निर्देशित फिल्म 'अब्बारा' में प्रज्वल देवराज, राजश्री पोनप्पा, निमिका रत्नाकर और लेख चंद्रा मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। 

बंगाली फिल्म
सहोबाशे एक आगामी बंगाली फिल्म है जो 22 जुलाई, 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म अंजन कांजीलाल द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में ईशा साहा, सायोनी घोष, देबोलीना दत्ता और ब्रत्य बसु मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed