क्या कोई ऐसा कर सकता है कि अच्छे भले करियर को छोड़कर नन या बौध भिक्षु बन जाए ? शायद नहीं। लेकिन एक हीरोइन ऐसी थी जिसने अच्छे खासे चल रहे एक्टिंग करियर को छोड़ एक नन बनना पसंद किया।
ये हीरोइन हैं बरखा मदान, जिन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म 'भूत' में काम किया। ये फिल्म हिट रही और बरखा के करियर को भी इसने चमका दिया।
FlashBack : 'भूत' बनकर चमकी थी अजय देवगन की ये हीरोइन, फिल्में छोड़ क्यों बनी नन ?
इसके बाद तो जैसे बरखा मदान के पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन ही लग गई। उन्होंने अक्षय कुमार, रेखा, रवीना टंडन जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया, लेकिन अचानक ही उन पर नन बनने का ऐसा भूत सवार हुआ कि एक्टिंग से उनका मोहभंग ही हो गया।
FlashBack : 'भूत' बनकर चमकी थी अजय देवगन की ये हीरोइन, फिल्में छोड़ क्यों बनी नन ?
कल तक जो ग्लैमर, चकाचौंध और मेक-अप उन्हें अच्छा लगता था, बाद में उसी के लिए उनके मन में नफरत सी पैदा हो गई। अपना सिर तक उन्होंने मुंडवा लिया और नाम तक बदल लिया। आज बरखा मदान की पहचान नन गैलटन सैमसन के नाम से है।
FlashBack : 'भूत' बनकर चमकी थी अजय देवगन की ये हीरोइन, फिल्में छोड़ क्यों बनी नन ?
ऐसा नहीं है कि बरखा का करियर अच्छा नहीं चल रहा था...सब अच्छा था...बरखा को फिल्में भी मिल रहीं थीं, 20 पॉपुलर टीवी शोज भी उन्होंने किए थे, लेकिन 2002 में एक इवेंट के दौरान दलाई लामा जोपा रिपोंचे को सुनकर बरखा मदान का दिल और मन ऐसा बदला कि लगा वो अभी तक जो कर रहीं थीं वो सब बेकार है और फिर उन्होंने 2012 में बौध धर्म को पूरी तरह से अपना लिया और वो नन बन गईं।
FlashBack : 'भूत' बनकर चमकी थी अजय देवगन की ये हीरोइन, फिल्में छोड़ क्यों बनी नन ?
आज बरखा को इस अवतार में देख हर कोई हैरान रह जाता है। किसी को यकीन नहीं होता कि एक वक्त पर लाखों -करोड़ों कमाने वाली, फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक में रहने वाली इस हीरोइन के पास आज बस दो जोड़ी कपड़े और चप्पल ही हैं।