राज कपूर का आज जन्मदिन
शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। 1930 में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर थियेटर में काम करने के चलते मुंबई पहुंचे। राज कपूर ने अपने तीनों बेटों के करियर को संवारने में वैसे तो कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन क्या आपको पता है कि एक फिल्म को लेकर राज कपूर और उनके छोटे बेटे राजीव कपूर के बीच अनबन हो गई थी।
जब राज कपूर और छोटे बेटे के बीच आ गई थी दरार, वजह बनी थी ये अभिनेत्री
समीरा रेड्डी आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
2 of 5
sameera reddy
- फोटो : social media
समीरा रेड्डी जब फिल्मों में आईं तो सभी ने यही कहा कि वो बहुत आगे तक जाएंगी। उनकी अदाओं और अभिनय ने लोगों को अपना दीवाना जो बना दिया था हालांकि कुछ सालों बाद वो बॉलीवुड से गायब हो गईं। 14 दिसंबर को समीरा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
इस अभिनेत्री की पुरानी तस्वीरों को देख खा जाएंगे धोखा, फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम
'तानाजी' को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर
3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'तानाजी – द अनसंग वारियर' को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। दरअसल याचिका में तानाजी मालुसरे के असली वंश को दिखाने का निर्देश फिल्म के निर्देशक को देने की मांग की गई है। इसके साथ ही याचिका में कहा गया है कि अगर फिल्म में तानाजी मालुसरे की असली वंशावली नहीं दिखाई गई है, तो फिल्म को सार्वजनिक रूप से दिखाने का सर्टिफिकेट न दिया जाए। गौरतलब है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ द्वारा का आरोप लगाया है कि फिल्म के निर्माता गलत तरीके से तानाजी को मराठा समुदाय का दिखा रहे हैं, जबकि वह वास्तव में एक क्षत्रिय महादेव कोली थे। इस याचिका पर 19 दिसंबर को सुनवाई होगी।
दीपिका को मिला क्रिस्टल अवॉर्ड
4 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल फिलहाल में फिल्म छपाक को लेकर सुर्खियो में हैं। ऐसे में अब दीपिका के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल दीपिका ने क्रिस्टल अवॉर्ड जीता है। ये सम्मान दीपिका को मेंटल हेल्थ के प्रचार प्रसार के लिए दिया गया है। बता दें कि दीपिका कई इंटरव्यू में खुद इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं, वहीं उन्होंने ये भी बताया था कि एक वक्त था जब वो डिप्रेशन में थीं।
97वें जन्मदिन के मौके पर दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्सं
5 of 5
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की फिल्मों से 5 बेहतरीन नगमे....
- फोटो : Amar Ujala
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार 11 दिसंबर 2019 को 97 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर पूरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने सिनेमा जगत के इस महान कलाकार को शुभकामनाएं दी। इस खास मौके पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित कर इस मौके को और भी खास बना दिया।