अपने अभिनय कला से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर आएगा। इस सीरीज को बीबीसी के सहयोग से बनाया गया है। देखा जाए तो नवाजुद्दीन की यह इंटरनेशनल सीरीज होगी।
McMafia में इस अंदाज में दिखेंगे नवाज, वेब सीरीज की दुनिया में रखा कदम
#McMafia being my first International Web Series has come out really amazing. All Thanx to Director #JamesWatkins@JgiNorton @AmazonVideoIN pic.twitter.com/28haFwCV1Q
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) January 11, 2018
'मैकमाफिया' का निर्देशन जेम्स वाटकिंस ने किया है। इस सीरीज में 8 एपिसोड होंगे। नवाज ने जेम्स वाटकिंस के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया है। बता दें कि इस वेब सीरीज को ट्विकेनहैम स्टूडियोज के सहयोग से एएमसी, बीबीसी और क्यूबा पिक्चर्स ने इसे मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज मिशा गलेनी की लिखी किताब 'मैकमाफिया- अ जर्नी थ्रू द ग्लोबल क्रिमिनल वर्ल्ड' की कहानी पर आधारित है।
इसके अलावा नवाजुद्दीन, बाल ठाकरे की बायोपिक में दिखेंगे। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर हैं और फिल्म के निर्देशक अभिजीत पांसे हैं। जनवरी 2019 में आने वाली इस फिल्म में नवाज युवा बाल ठाकरे के रूप में नजर आएंगे।