बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म केसरी के सेट पर आग लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह घटना तब घटी जब फिल्म की यूनिट क्लाइमेक्स शूट कर रही थी।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : राजन राय
फिल्म केसरी का क्लाइमेक्स महाराष्ट्र के वाई में चल रही थी कि अचानक आग लगने की खबर आने लगी। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार सेट से जा चुके थे। बता दें कि सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित इस फिल्म को लेकर अक्षय खासे उत्साहित हैं। इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी काम कर रही हैं।
इस घटना में हुए नुकसान की बात करें तो सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुरा सेट जलकर खाक हो चुका है और कैमरा व प्रोडक्शन से जुड़े अन्य उपकरण भी जल गए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक शख्स ने बताया कि शूटिंग के दौरान युद्ध सीन फिल्माया जा रहा था और अभी भी फिल्म की शूटिंग दस दिन की बची है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक एक्शन सीन फिल्माते वक्त अक्षय घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने मुंबई लौटने से इंकार कर दिया था।