कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की '
फिरंगी' का ट्रेलर लांच हो गया है। फिल्म का
ट्रेलर शानदार बन पड़ा है, आपने देखा क्या?
भारत के नंबर वन कॉमेडियन 'दादी के कप्पू' यानि कि कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'फिरंगी' का ट्रेलर धमाल मचा रहा है। रिलीज होने के एक ही घंटे में इसे अबतक 17हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। आगे जानें, 'फिरंगी' के बारे में और खुद भी देखें ट्रेलर...
कपिल शर्मा की 'फिरंगी' साल 1920 की एक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन राजीव ढींगरा ने किया है, जो 24 वंबर को रिलीज होगी। फिल्म में कपिल अंग्रेजी बोलने वालों की बोलती बंद करते नजर आएंगे।
फिल्म में कपिल के साथ इशिता दत्ता और मोनिका गिल हैं। जानें, आजकल क्या कर रहे हैं कपिल शर्मा और देखें ट्रेलर...
कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो' सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल करने वाले शो में था। इसे कपिल शर्मा की गिरती तबियत की वजह से बंद कर दिया गया था। माना जा रहा है कि ये शो जल्द ही शुरू हो जाएगा।
देखें- फिरंगी का ट्रेलर