'बिग बॉस' में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी से रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहे बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अरमान पर नादिया अहेली नाम की एक महिला फैशन डिजाइन ने मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है।
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक नादिया ने कहा कि, मैंने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अरमान, उनके दोस्त दिलीप राजपूत और नौकर नितिन ने मेरे सामने कुछ अनुचित मांगें रखी थी। मेरे पास शिकायत करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।
नादिया ने कहा- अरमान और दिलीप ने मुझसे 50 लाख रुपए लिए थे और अब वो ये पैसे देने से इनकार कर रहे हैं। जब मैंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने मुझे धमकी दी और मारपीट भी किया। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में नादिया ने एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने यह भी बताया कि अरमान उनके साथ फोन पर अश्लील बातें करते थे।
वर्सोवा थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रजिंदर बडगुजर ने नादिया की तरफ से किए गए FIR पर कहा कि, 'हां, अरमान के खिलाफ नादिया ने एक FIR दर्ज कराई है। FIR का नंबर 509 है। हम अभी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। सही समय आने पर हम अरमान से बात करेंगे।'
बता दें इससे पहले अरमान की एक्स गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा ने भी उनपर मारपीट करने का आरोप लगाया था। फाइनेन्शियल दिक्कतों के चलते अरमान कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के बीच लड़ाई हो गई थी। मीनू ने कहा था- कोहली ने उनके बालों को पकड़ कर उन्हें बुरी तरह से सीढ़ियों की ओर धक्का दिया। बता दें अरमान कोहली का नाम काजोल की बहन तनीषा के साथ भी जुड़ चुका है।