देश भर में लागू लॉकडाउन भी अभिनेत्री कंगना रनौत को विवादों से दूर नहीं रख पा रहा है। अपनी बहन रंगोली चंदेल के समर्थन में उतरी कंगना पर मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। कंगना पर आरोप है कि उन्होंने रंगोली की नफरत फैलाने की कोशिश का समर्थन किया है और इस दौरान उन्होंने एक समुदाय विशेष को निशाना बनाया है और अपनी शोहरत का इस्तेमाल धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने में किया है।
2 of 5
Rangoli Chandel and Kangana Ranaut
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख ने अपनी शिकायत में कंगना पर आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 295ए और 298 के तहत कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार, 'एक बहन ने एक तरफ नफरत फैलाई है तो वहीं दूसरी बहन ने उसका समर्थन किया है। उन्होंने यह समर्थन जानते हुए किया है वह भी तब जब दुनियाभर में रंगोली के दिए बयान की आलोचना हो रही है और उनके ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
3 of 5
kangana
- फोटो : instagram
वकील ने आरोप लगाया है कि कंगना ने अपने सिर्फ निजी स्वार्थ को देखते हुए शोहरत, पैसे, शक्ति का इस्तेमाल कर नफरत बढ़ाने की कोशिश की है। उन्होंने वीडियो संदेश में जानबूझकर आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल एक विशेष समुदाय को बदनाम करने के लिए किया है।
4 of 5
Kangana Ranaut and Rangoli
- फोटो : Twitter
गौरतलब है कि बीते दिनों रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर पर अपने ट्वीट के जरिए कोरोना वायरस को लेकर समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने समुदाय विशेष को निशाना बनाया और उन्हें उदार मीडिया के साथ गोली मारने के लिए कहा और खुद की तुलना नाजियों से की।
5 of 5
रंगोली और कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुजैन खान की बहन आभूषण डिजाइनर फराह खान भी उनमें से एक थीं जिन्होंने ट्विटर से इसकी शिकायत भी की थी। इस ट्वीट को ट्विटर ने अपनी नियमों का उल्लंघन करार दिया था और रंगोली का अकाउंट संस्पेंड कर दिया। अपना अकाउंट सस्पेंड होने के बाद रंगोली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने ट्विटर को भी खरी खोटी सुनाते हुए इसे पक्षपाती प्लेटफॉर्म करार दिया। कंगना ने इस पूरे मामले में रंगोली का समर्थन किया था।
वरुण धवन से लेकर अमीशा पटेल तक, फिल्मों में आने से पहले ये काम करते छह सितारे