हर मुद्दे में बेबाकी से अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा में एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर टीएमसी नेता ऋजु दत्ता ने दर्ज कराई है। उन्होंने कंगना पर राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया है।
2 of 5
कंगना रणौत, ममता बनर्जी
- फोटो : Social media
इस शिकायत में ऋजु दत्ता ने कहा कि कंगना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि खराब करने की कोशिश की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि कई आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। ऋजु दत्ता ने पुलिस स्टेशन में उन तस्वीरों के स्क्रीन शॉट भी जमा कराए हैं जिनमें कंगना के पोस्ट हैं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
पिछले दिनों बंगाल हिंसा पर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट्स की वजह से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है। अभिनेत्री ने पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई कथित हिंसा पर टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं अपने एक ट्वीट में उन्होंने ममता बनर्जी को खून की प्यासी राक्षसी ताड़का बताया था।
4 of 5
पीएम मोदी, कंगना रणौत, ममता बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने ट्वीट में लिखा था, 'भाजपा को असम और पुडुचेरी में जीत हासिल हुई, लेकिन वहां से किसी हिंसा की कोई खबर नहीं आई।टीएमसी बंगाल का चुनाव जीती और वहां से सैकड़ों लोगों के मरने की खबर आ गई, लेकिन लोग कहेंगे कि मोदीजी तानाशाह हैं और ममता बनर्जी एक धर्मनिरपेक्ष नेता...बस बहुत हो गया'। इसके साथ ही उन्होंने #BengalisBurning #PresidentruleinBengal का भी इस्तेमाल किया।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
हालांकि इसके बाद कंगना का बयान भी सामने आया था और उन्होंने ट्विटर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था। हालांकि ये कोई पहला विवाद नहीं है कंगना और विवाद दोनों साथ-साथ चलते हैं।