गली बॉय फेम रैपर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़ (MC Tod Fod) का 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए धर्मेश के बैंड 'स्वदेशी मूवमेंट' ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। बता दें कि धर्मेश परमार ने 'गली बॉय' के 'इंडिया 91' गाने को अपनी आवाज दी थी। अभिनेता रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी ने रैपर के दुखद और असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रैपर की एक तस्वीर साझा कर टूटे हुए दिल का इमोटिकॉन लगाया है। जबकि सिद्धांत ने दिवंगत गुजराती रैपर के साथ अपनी बातचीत का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दोनों को उनके संगीत और प्रदर्शन के लिए एक-दूसरे की सराहना करते देखा जा सकता है।
Filmy Wrap: रैपर MC Tod Fod का निधन और सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हुईं जया बच्चन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। हर गुजरते दिन के साथ विवेक अग्निहोत्री की फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। 11 दिनों में फिल्म ने कुल 179.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इतना ही नहीं 'द कश्मीर फाइल्स' ने दूसरे सप्ताह के अक्षय कुमार अभिनीत 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' को भी पीछे छोड़ दिया।
The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' की सराहना करने पर ट्रोल हुए आमिर खान, यूजर्स बोले- "ये तो बहाना है, असल में तो..."
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रेंड हो रही हैं। #JayaBachchan के साथ यूजर्स अपना पक्ष रख रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधने वालीं जया ने इस बार कुछ ऐसा कहा है जिससे सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। जया अपने तीखे बयानों के लिए जानी जाती हैं। जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा, 'ये सरकार इसी तरह करती है, अखिलेश यादव ने अपने कैंपेन में बार-बार ये ही कहा कि आप लोग सतर्क हो जाएं, चुनाव के बाद दाम बढ़ने वाले हैं। इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जिताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी।'
ट्रेंडिंग: भाजपा को श्राप देने वालीं जया बच्चन पार्टी पर फिर भड़कीं, बोलीं- इन्हें पता नहीं किसने जिताया? हो रहीं ट्रोल
90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दर्शाती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लोगों को काफी पसंद आ रही। लोगों के बीच बढ़ती लोकप्रियता के बाद 650 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म की स्क्रीन बढ़ाकर 4000 के करीब हो गई हैं। हर जगह विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म की चर्चा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर भी कमाल का प्रदर्शन किया है, लेकिन फिल्म के निर्देशक को इतनी कामयाबी के बाद भी एक बात का मलाल है। उनकी लता मंगेशकर के साथ काम करने की इच्छा पूरी नहीं हो पाई।
The Kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ में गाना गाने वाली थीं लता मंगेशकर, विवेक अग्निहोत्री की इच्छा रह गई अधूरी
कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के अलग अलग राज्यों में ‘इतिहास के पन्नों’ में छुपी रहीं कहानियों को सिनेमा के परदे पर दिखाने की हिंदी सिनेमा में शुरू हुई मुहिम में अगला नंबर केरल का है। ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्म से निर्माता बने और ‘फोर्स’ व ‘कमांडो’ सीरीज की फिल्मों से चर्चित हुए निर्माता विपुल अमृत लाल शाह ने एक ऐसी फिल्म बनाने का ऐलान किया है, जिसकी कहानी देश के दक्षिण में स्थित आखिरी राज्य केरल का कनेक्शन आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जोड़ती है। फिल्म का एक टीजर विपुल शाह ने मंगलवार को जारी किया, उसके मुताबिक केरल राज्य की हजारों बेटियां दिन ढले गायब होती रही हैं और ये सिलसिला पिछले 12 साल से चला आ रहा है।
The Kerala Story: कहां गईं केरल से गायब हुई 32 हजार लड़कियां, विपुल शाह उठाएंगे केरल के सबसे बड़े रहस्य से पर्दा!