कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के अलग अलग राज्यों में ‘इतिहास के पन्नों’ में छुपी रहीं कहानियों को सिनेमा के परदे पर दिखाने की हिंदी सिनेमा में शुरू हुई मुहिम में अगला नंबर केरल का है। ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्म से निर्माता बने और ‘फोर्स’ व ‘कमांडो’ सीरीज की फिल्मों से चर्चित हुए निर्माता विपुल अमृत लाल शाह ने एक ऐसी फिल्म बनाने का ऐलान किया है, जिसकी कहानी देश के दक्षिण में स्थित आखिरी राज्य केरल का कनेक्शन आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जोड़ती है। फिल्म का एक टीजर विपुल शाह ने मंगलवार को जारी किया, उसके मुताबिक केरल राज्य की हजारों बेटियां दिन ढले गायब होती रही हैं और ये सिलसिला पिछले 12 साल से चला आ रहा है।
2 of 4
Vipul Amrutlal Shah
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीजर की शुरुआत 2006 से लेकर 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे वी एस अचुतानंदन के एक कथित बयान से होती है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं, ‘पॉपुलर फ्रंट केरल को एक इस्लामी राज्य बनाने के लिए प्रयत्नशील है। प्रतिबंधित संगठन एनडीएफ की तरह इनका ध्येय भी अगले 20 साल में केरल को मुस्लिम राज्य में परिवर्तित कर देना है।’ अमृता टीवी के सौजन्य से हासिल इस वीडियो क्लिप की तारीख 24 जुलाई 2010 की बताई गई है।
3 of 4
Vipul Amrutlal Shah
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके बाद टीजर में कहा गया है कि बीते 10 साल में आईएसआईएस और दूसरे इस्लामिक युद्ध क्षेत्रों मे हजारों लड़कियों की तस्करी हुई है। इसी के बाद पहली बार परदे पर फिल्म का नाम ‘द केरला स्टोरी’ लिखकर आता है। फिल्म लिखने के लिए प्रयुक्त किए गए अक्षरों का आकार और प्रकार वैसा ही है जैसा फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का है। दावा किया गया है कि ये फिल्म उन 32 हजार लड़कियों की कहानी पर आधारित है जिनका बीते 10 साल से कोई पता नहीं चला है और ये संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। फिल्म के निर्माता विपुल अमृत लाल शाह इस फिल्म को सुदीप्तो सेन के साथ मिलकर बना रहे हैं।
4 of 4
Vipul Amrutlal Shah
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विपुल अमृतलाल शाह ने हाल ही में विद्युत जामवाल के साथ फिल्म ‘सनक’ बनाई है जिसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया। इसके अलावा उनकी बनाई वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ की भी काफी प्रशंसा लोगों ने की है। विपुल अमृतलाल शाह की पत्नी शेफाली शाह ने इस वेब सीरीज में अभिनय किया था। शेफाली की एक फिल्म ‘जलसा’ भी बीते हफ्ते प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई, जिसमें वह एक मुस्लिम नौकरानी का किरदार कर रही है जिसकी बेटी के साथ हुए सड़क हादसे के इर्द गिर्द पूरी फिल्म की कहानी घूमती है। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का ज्यादा विववण तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन समझा जा रहा है कि ये फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह ही देश के लोगों पर हो रहे अत्याचारों की कहानी को एक अलग नजरिये से देखने की कोशिश करेगी।