Filmy Wrap: तय तारीख पर रिलीज होगी OMG 2 और नाम के गलत इस्तेमाल पर सलमान ने दी चेतावनी, पढ़ें फिल्मी खबरें
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी भगवान और भक्त के संबंधों को लोगों के बीच लाने वाली आगामी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खिलाड़ी कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे मंझे हुए कलाकारों वाली इस फिल्म पर बीते दिनों सेंसर बोर्ड के रोक लगाने के साथ ही इसे रिवीजन कमेटी के हवाले कर दिया था। फिल्म के कुछ सीन को लेकर जताई गई आपत्ति के बाद आई इस बड़ी खबर की हर अपडेट पर लोगों की निगाहें बनी हुई थीं। सभी फिल्म को लेकर आने वाले फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब अक्षय कुमार ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से 'ओह माय गॉड 2' को लेकर लग रही सभी अटकलों पर रोक लगा दी है।
OMG 2: अक्षय कुमार ने रोक की अफवाहों पर लगाया विराम, तय तारीख को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ओएमजी 2'
वैश्विक मीडिया और मनोरंजन पावरहाउस के रूप में पहचाने जाने वाले बानीजे ग्रुप ने आज (17 जुलाई) एंडेमोल शाइन इंडिया की खरीद प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा कर दी। बनीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया अब दीपक धर के नेतृत्व में काम करेंगे, जिन्हें संस्थापक और ग्रुप सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
Banijay Group: बनिजय ग्रुप ने खरीदा 'एंडेमॉल शाइन इंडिया', दीपक धर को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
अपने लीक से इतर किरदारों के चलते हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बना चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने 35वें जन्मदिन पर एक बड़ी शुरुआत करने जा रही हैं। भूमि ने देश भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए नए सिरे से एक अभियान शुरू करने का फैसला किया है और इस अभियान के लिए एक एनजीओ के गठन की घोषणा की है। भूमि की पहचान नई पीढ़ी में एक क्लाइमेट वॉरियर के रूप में रही है और पर्यावरण में लगातार हो रहे बदलाव के चलते धरती को हो रहे नुकसान के प्रति वह लगातार जागरूकता बढ़ाती रही हैं।
Bhumi Pednekar Birthday: भूमि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया बड़ा एलान, धरती को बेहतर बनाने का लिया संकल्प
टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' स्टार बरुण सोबती इन दिनों वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल रहे हैं। उनके वेब शो असुर के दोनों सीजन काफी हिट हुए। बरुण के अभिनय को वेब सीरीज 'असुर' में काफी पसंद किया गया था। अब अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। बरुण 'कोहरा' वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज होने के साथ ही यह दर्शकों के बीच काफी वायरल भी हो रहा है।
Barun Sobti: नेपोटिज्म पर बात करते हुए 'कोहरा' एक्टर का छलका दर्द, कहा- टीवी एक्टर को फिल्म में कोई नहीं लेता