Filmy Wrap: अक्षय कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत और गंगूबाई से तुलना करने पर भड़कीं कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हुई हैं, जिसमें फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का नाम भी शामिल है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जून को रिलीज हो रही है।
आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों और आलोचकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच कंगना रणौत लगातार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर आलिया भट्ट पर निशाना साध रही हैं। कंगना सोशल मीडिया पर गंगूबाई और मणिकर्णिका के बीच तुलना करने वालों को भी कंगना ने करारा जवाब दिया है। आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए कंगना लिखती हैं, मूवी माफिया का मैथमैटिक्स....75 करोड़ की फिल्म ने तीन दिन में 43 करोड़ का कलेक्शन किया तो मूवी माफिया ने इसे डिजास्टर कहा। और 160 करोड़ की फिल्म, जिसने तीन दिन में 35 करोड़ ही कमाए उसे सुपरहिट कह रहे हैं।
Kangana Vs Alia: मणिकर्णिका और गंगूबाई की तुलना पर भड़कीं कंगना, बोलीं- 160 करोड़ में बनी इनकी फिल्म ने 3 दिन में 35 करोड़ ही कमाए हैं
साल 2022 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में लगी हुई हैं। कई फिल्मों की रिलीज डेट का एलान हो गया है और अब इस लिस्ट में कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' का नाम भी जुड़ गया है। कंगना रणौत की फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म ‘धाकड़’ का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देकर फैंस को खुश कर दिया है। साथ ही कंगना ने बताया है कि उनकी ये एक्शन फिल्म चार भाषाओं में रिलीज होगी।
Dhaakad Release Date: एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट आई सामने, स्पाई एजेंट के रूप में कंगना रणौत मचाएंगी धमाल
बाॅलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और शेफाली शाह स्टारर फिल्म 'जलसा' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। हालांकि इस फर्स्ट लुक पोस्टर से फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है, लेकिन खबरों के मुताबिक विद्या बालन इस फिल्म में एक पत्रकार का रोल निभा रही हैं। वहीं शेफाली शाह एक कुक का किरदार निभाती दिखेंगी। विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के दो पोस्टर साझा किए हैं। पहले पोस्टर में विद्या बालन का दो लुक रिवील किया गया है। पहले लुक में विद्या बालन के चहरे पर कॉन्फिडेंस और हल्की मुस्कान नजर आ रही है।
JALSA First Look Poster: सामने आया विद्या बालन और शेफाली शाह का फर्स्ट लुक, इस दिन अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज
चिरंजीवी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। मेगास्टार की आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म भोला शंकर का पहला लुक 1 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलीज होगा। मेहर रमेश द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेता कीर्ति सुरेश के साथ-साथ तमन्ना भाटिया भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पिछसे साल अगस्त में एक ग्रैंड वीडियो के जरिए फिल्म की घोषणा की गई थी। जिसमें चिरंजीवी और कीथी सुरेश के भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया गया था। इस फिल्म में रघु बाबू, राव रमेश, मुरली शर्मा, रविशंकर, वेनेला किशोर, तुलसी, प्रगति, श्री मुखी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Chiranjeevi New Film: महाशिवरात्रि पर आउट होगा 'भोला शंकर' का फर्स्ट लुक, साउथ के सुपरस्टार तमन्ना भाटिया के साथ आएंगे नजर