फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiranjeevi New Film: महाशिवरात्रि पर आउट होगा 'भोला शंकर' का फर्स्ट लुक, साउथ के सुपरस्टार तमन्ना भाटिया के साथ आएंगे नजर

Mon, 28 Feb 2022 06:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Feb 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi First look of Bhola Shankar to be out on Mahashivratri
चिरंजीवी की फिल्म भोला शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। मेगास्टार की आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म भोला शंकर का पहला लुक 1 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलीज होगा। मेहर रमेश द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेता कीर्ति सुरेश के साथ-साथ तमन्ना भाटिया भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पिछसे साल अगस्त में एक ग्रैंड वीडियो के जरिए फिल्म की घोषणा की गई थी। जिसमें चिरंजीवी और कीथी सुरेश के भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया गया था। इस फिल्म में रघु बाबू, राव रमेश, मुरली शर्मा, रविशंकर, वेनेला किशोर, तुलसी, प्रगति, श्री मुखी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Chiranjeevi First look of Bhola Shankar to be out on Mahashivratri
चिरंजीवी - फोटो : Instagram

प्रोडक्शन बैनर एके एंटरटेनमेंट्स ने रविवार 27 फरवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फर्स्ट लुक रिलीज़ के बारे में लिखा, "महाशिवरात्रि पर भोला के मेगा वाइब के लिए तैयार हो जाओ। MEGA @chiranjeevikonidela #BholaaShankarFirstLook 1 मार्च को @ 9:05 AM #भोलाशंकर।" इस फिल्म में चिरंजीवी शंकर का रोल अदा करेंगे। शायद वह पहली बार इस अवतार में नजर आएंगे।

Chiranjeevi First look of Bhola Shankar to be out on Mahashivratri
चिरंजीवी - फोटो : instagram/chiranjeevikonidela

फिल्म को बनाने में मेकर्स ने अपनी जान लगा दी है, इसलिए उनको इससे काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है और  अपने अंतिम पड़ाव में है। मेकर्स ने इस फिल्म का प्री लुक स्वैग ऑफ भोला भी जारी किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म की कहानी सत्यांद ने लिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiranjeevi First look of Bhola Shankar to be out on Mahashivratri
चिरंजीवी - फोटो : Twitter

चिरंजीवी अपने बेटे राम चरण के साथ फिल्म आचार्य में भी दिखाई देंगे। फिल्म के डायरेक्टर कोराटाला शिव ने पिता-पुत्र को लेकर पहली बार ऐसी फिल्म बनाई है। ये फिल्म इसी साल 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed