Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Reincarnation Films: मधुमति से लेकर ओम शांति ओम तक, पुनर्जन्म पर आधारित हैं ये सुपरहिट फिल्में

Tue, 23 Jul 2024 12:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 23 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Films Based on Reincarnation Karan Arjun Om Shanti Om Karz Madhumati
हिंदी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा में समय समय पर तरह-तरह के विषयों पर फिल्में बनती रहती हैं। भारतीय फिल्मकारों का पसंदीदा विषय पुनर्जन्म भी है। बॉलीवुड में इस अवधारणा पर अब तक बहुत सी फिल्में बन चुकी हैं और दर्शकों को ये फिल्में पसंद भी आई हैं। आइए आज पुनर्जनम पर आधारित उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

Trending Videos
Films Based on Reincarnation Karan Arjun Om Shanti Om Karz Madhumati
मधुमती - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मधुमती

देश के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में बिमल रॉय का नाम भी शामिल है। फिल्म मधुमति का निर्देशन उन्होंने ही किया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में दिलीप कुमार और वैजयंती माला थे। वहीं, प्राण और जॉनी वॉकर फिल्म के सह कलाकार थे। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित थी। यह फिल्म पुनर्जन्म पर बनी बॉलीवुड की शुरुआती फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। साथ ही, इस फिल्म ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।

Films Based on Reincarnation Karan Arjun Om Shanti Om Karz Madhumati
करण-अर्जुन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
करण-अर्जुन

इस सूची में करण-अर्जुन का नाम भी शामिल है। सलमान खान और शाहरुख खान की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में होती है। इस फिल्म में दोनों बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आए थे। पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म में राखी गुलजार ने दोनों की मां किरदार निभाया था। फिल्म का निर्माण और निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Films Based on Reincarnation Karan Arjun Om Shanti Om Karz Madhumati
कर्ज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कर्ज

निर्देशक सुभाष घई की बनाई गई सबसे बेहतरीन फिल्मों में कर्ज का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में ऋषि कपूर, सिमी ग्रेवाल और टीना मुनीम नजर आई थीं। पुर्नजन्म पर आधारित इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छूने में कामयाब रही थी। फिल्म के साथ इसके गाने भी जबर्दस्त हिट हुए थे। ओम शांति ओम, एक हसीना थी, दर्दे दिल दर्दे जिगर, मैं सोलह बरस की जैसे सदाबहार गानों को लक्ष्मीकांत प्यारे लाल ने कंपोज किया था।

विज्ञापन
Films Based on Reincarnation Karan Arjun Om Shanti Om Karz Madhumati
ओम शांति ओम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ओम शांति ओम

फराह खान की यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल की इस फिल्म से दीपिका पादुकोण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। दीपिका को इसके लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। फिल्म की कहानी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और एक स्ट्रगलिंग एक्टर की लव स्टोरी पर है, जो दोबारा जन्म लेकर गुनहगार को सबके सामने लाते हैं। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
Pushpa 2 Exclusive: मंगलवार से फिर शुरू होगी ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग, सुकुमार भारत लौटे, अल्लू अर्जुन का इंतजार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed