बॉलीवुड की 'चांदनी' को इस दुनिया से अलविदा कहे 12 दिन बीत चुके हैं। यह समय न केवल श्रीदेवी के परिवार के लिए बल्कि बॉलीवुड के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं है। इस बीच 'पैडमैन' डायरेक्टर को श्रीदेवी के निधन की खबर पर बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा और उन्होंने ऐसी बात कह डाली जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
इस बात का खुलासा Times Of India ने किया।रिपोर्ट के अनुसार जब आर बाल्की से श्रीदेवी की मौत के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब दिल दहला देने वाला था। उन्होंने कहा - 'मैं उनके बारे में बात नहीं करना चाहता। अब तक इस बात को स्वीकार नहीं कर पाया हूं कि वह इस दुनिया में नहीं है।'
इसके साथ ही आर बाल्की ने कहा - 'मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरे आसपास ही है और शाम को मुझे फोन करेंगी। यह हम सब के लिए चौंकाने जैसा ही है। अगर उनके जाने का शोक व्यक्त करूंगा तो इसका मतलब है मैंने यह बात स्वीकार कर ली है।'
आपको बता दें, आर बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे हैं। गौरी शिंदे ने ही 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म को डायरेक्ट किया था जिसमें श्रीदेवी ने एक गृहणी का किरदार निभाया था। इस फिल्म से श्रीदेवी ने 15 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया था। इसके बाद वह 'मॉम' फिल्म में नजर आई थीं।