मशहूर फिल्ममेकर
मजिद मजीदी अपने अपकमिंग फिल्म
'बियॉन्ड द क्लाउड' को लेकर बॉलीवुड की 'पद्मावती' यानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ने फिल्म से जुड़ी दीपिका की ऐसी बातें बताई जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
दरअसल बेहतरीन फिल्मों के कारण विख्यात मजिद मजीदी को अपनी फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' के लिए लीड अभिनेत्री की जरूरत थीं, मगर मजीदी इस रोल के लिए किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री को नहीं लेना चाहते थे। मगर बॉलीवुड की 'पद्मावती' फीमेल रोल के ऑडीशन के लिए मजीदी के स्टूडियो पहुंची।
इस बात का खुलासा खुद मजीदी ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में किया है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि ऑडिशन के दौरान दीपिका को ये भी नहीं पता था कि वो किसी रोल के लिए ऑडिशन देने आईं हैं, मगर दीपिका को न लेकर मजीदी ने मलयालम एक्ट्रेस मालविका मोहनन को चुना।
बता दें कि शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' से डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का फोटो सामने आया है, जिसमें इशान नॉन ग्लैमर लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन का भी लुक नॉन ग्लैमर ही हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हैं।