फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं रहीं बॉलीवुड की 'रूदाली', राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत इन बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 23 Sep 2018 11:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
filmmaker Kalpana Lajmi dead on bolywood celebrities expressed their condolences on social media
कल्पना लाजमी

प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया। उनके भाई देव लाजमी ने यह जानकारी दी। वह 64 साल की थीं। उनके भाई देव ने बताया, ‘उनका सुबह साढ़े चार बजे (कोकिलाबेन धीरूभाई) अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी किडनी और लीवर ने काम करना बंद कर दिया था।' लाजमी किडनी कैंसर और लिवर फेलियर से पीड़ित थीं। उनके निधन पर बॉलीवुड स्टार्स ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

Trending Videos
filmmaker Kalpana Lajmi dead on bolywood celebrities expressed their condolences on social media
कल्पना लाजमी
कल्पना लाजमी के निधन पर रवीना टंडन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रवीना की फिल्म 'दमन' का निर्देशन कल्पना लाजमी ने किया था। इसके अलावा सोनी राजदान और हुमा कुरैशी ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया। रवीना टंडन ने ट्वीट करते हुए लिखा- आप याद आएंगी कल्पना जी। ये आपके जाने की उम्र नहीं थी लेकिन आपकी आत्मा को शांति मिले।
 


 
filmmaker Kalpana Lajmi dead on bolywood celebrities expressed their condolences on social media
कल्पना लाजमी
मनोज बाजपेयी ने भी ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया। महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने भी ट्वीट कर दु:ख जताया है। बता दें कल्पना लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल है।


विज्ञापन
विज्ञापन
filmmaker Kalpana Lajmi dead on bolywood celebrities expressed their condolences on social media
कल्पना लाजमी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी के निधन पर शोक प्रकट किया। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया है, ‘विरले संवेदनशीलता वाली फिल्मकार कल्पना लाजमी के निधन का समाचार सुनकर दुखी हूं। मजबूत और जीवंत महिला से लेकर असमिया जीवन का सिनेमाई प्रस्तुतिकरण तक उनके प्रदर्शनों की लंबी सूची उल्लेखनीय है।’

 




 
विज्ञापन
filmmaker Kalpana Lajmi dead on bolywood celebrities expressed their condolences on social media
कल्पना लाजमी - फोटो : SELF
लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी। यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी। हजारिका उनके पार्टनर भी थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed