संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का तीसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह इस शाही लुक में भी खौफनाक लग रहे हैं। उनके बैठने का तरीका, कपड़े और आंखें डरावनी लग रही हैं।
'पद्मावती' के लिए 'राजा रतन सिंह' के पीछे आया 'खिलजी', खौफनाक हैं इसके इरादे
तीसरे पोस्टर से पहले विवादों के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का नया गाना रिलीज किया गया। फिल्म के दूसरे गाने 'एक दिल एक जान' में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
An epic love ballad...❤️ #EkDilEkJaan @FilmPadmavati https://t.co/hEHhcVXyu8
एक दिन पहले पहले फिल्म 'पद्मावती' का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद राज सिर पर मुकुट साजे सिंहासन पर विराजे दिखाई दे रहे हैं। राजपूत आन-बान-शान का प्रतीक रहे रतन सिंह ने अपनी प्रजा और पत्नी पद्मावती के सम्मान में अलाउद्दीन खिलजी से लोहा लिया था। उन्हीं के किरदार को शाहिद कपूर पर्दे पर जीने वाले हैं।
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज डेट आते ही फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि राजा रतन सिंह का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर अभी भी नाराज हैं। अपनी नाराजगी दिखाते हुए उन्होंने फिल्म के प्रमोशन से अपना हाथ पीछे खींच लिया है। दरअसल, 'पद्मावती' के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस' जाएंगे। हालांकि दोनों प्रमोशन के लिए शो में अलग-अलग जाएंगे लेकिन शाहिद कपूर शो में शिरकत नहीं करेंगे।
पढ़ें: 'पद्मावती' की रिलीज रोकने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, कहा- नहीं दे सकते दखल