वरुण धवन की फिल्म
'अक्टूबर' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म का
'ठहर जा' गाने के बार अब दूसरा गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के इस गाने को वरुण के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है फिल्म 'अक्टूबर' वरुण के लिए बेहद खास फिल्म है।
'अक्टूबर' के इस गाने ने नाम 'तब भी तू' है। गाने को पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है और संगीत दिया है अनुपम रॉय ने। गाने में वरुण और एक्ट्रेस बनिता संधू की बेहतरीन कैमेस्ट्री दिख रही है।
'तब भी तू' गाने से पहले 'अक्टूबर' का 'ठहर जा' गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को काफी दर्शकों ने पसंद किया था। पता हो कि वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग व्यस्त हैं, लेकिन वरुण 'सुई धागा' की शूटिंग से समय निकालकर 'अक्टूबर' का प्रमोशन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
बता दें, इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। शूजित के साथ वरुण की यह पहली फिल्म है. वहीं बनिता भी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों पर छा गई है। जहां एक तरफ फिल्म के पोस्टर ने लोगों का दिल जीता तो वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ट्रेडिंग में बना हुआ है। फिल्म एक लव स्टोरी है।