{"_id":"5a9243684f1c1bb0098b4e10","slug":"film-director-ram-gopal-varma-writes-a-letter-to-bollywood-actress-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक डायरेक्टर ने श्रीदेवी के नाम पर बना दी थी फिल्म, गुस्सा हुईं तो लिख डाला था लव लेटर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक डायरेक्टर ने श्रीदेवी के नाम पर बना दी थी फिल्म, गुस्सा हुईं तो लिख डाला था लव लेटर
Sun, 25 Feb 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक फिल्म डायरेक्टर ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को 'लव लेटर' लिखा डाला था। पढ़िए उस पत्र को जिसे 'उनके प्रेमी' ने सार्वजनिक कर दिया था।
प्रिय श्रीदेवी जी,
यह ठीक है कि मेरी फिल्म का टाइटल ‘श्रीदेवी’ है, लेकिन इस शीर्षक का आपके नाम से या इस फिल्म की कहानी का आपकी निजी जिंदगी से कोई वास्ता नहीं है। मैं तो यह जानकर शॉक्ड हूं कि आप दूसरों की बातों में कैसे आ गईं।
2 of 6
आपने मुझसे सीधी बात की होती तो मैं आपको बता देता कि मेरी इस फिल्म की हीरोइन फिल्म में ना तो किसी एक्ट्रेस के रोल में है और ना ही किशोर लड़का निर्देशक ही बना है। यह बहुत ही सिंपल स्टोरी है, जिसमें एक किशोर, एक 25 साल की जवान महिला के प्रति आकर्षित हो जाता है। मैं आपको अपने दिल की बात एक बार फिर बताना चाहता हूं कि जब मैं कॉलेज में पढ़ता था तो मुझे आपसे प्यार हो गया था। आप उस समय फिल्मों की हिट अभिनेत्री थीं और बेहद खूबसूरत।
मैं आपसे प्यार करता था
3 of 6
Ram Gopal Verma
एक स्टूडेंट का एक चार्मिंग अभिनेत्री की ओर आकर्षित होना तो स्वाभाविक प्रक्रिया है। मैं इसे गलत नहीं मानता और पिछले पांच सालों के दौरान मैंने सार्वजनिक तौर पर मीडिया के सामने कई बार इस बात का खुलकर जिक्र भी किया। तब ना तो आपने ही और न ही किसी और कभी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया जताई, बल्कि सबने इसे बड़े मजाकिया तौर पर लिया। अब मैं आपके इस कदम से बहुत आहत हूं, लेकिन मैं फिल्म का नाम नहीं बदलूंगा। इस नाम पर फिल्म बनाने का मुझे कानूनी और नैतिक अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ram Gopal Verma
ये नाम मैंने आधिकारिक रूप से आंध्र प्रदेश फिल्म चैंबर से लिया है और संस्था शीर्षक देने का अधिकार रखती है। इस नाम पर किसी का कॉपीराइट नहीं है। श्रीदेवी जी, मैं आपकी बहुत इज्जत करता आया हूं और ऐसा जज्बा मेरा आपके प्रति हमेशा रहेगा।
विज्ञापन
आप बहकावे में न आएं
5 of 6
श्रीदेवी
आप इस मामले में विवेक से काम लें और किसी के बहकावे में नहीं आएं। मैं दोबारा से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस फिल्म का आपसे कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि फिल्म के विषय को लेकर मैं पहले ही आपके पति बोनी कपूर से इस बारे में बात कर चुका हूं। मैंने उन्हें एसएमएस के जरिए भी स्पष्टीकरण दे चुका हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।