हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अनीस बज्मी एक ऐसा नाम हैं, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं। वह एक जबरदस्त निर्देशक हैं, जिनकी फिल्में लोगों को खूब पसंद आती है। हालांकि निर्देशक बनने से पहले वह फिल्मों के लेखक थे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई दर्जन फिल्मों की कहानियां, पटकथा और संवाद लिखे हैं। बॉलीवुड में उन्हें कंप्लीट राइटर के नाम से भी जाना जाता है। अगर आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब यह है कि अनीस की कहानियों में वह सब मसाले होते हैं, जिसकी वजह से फिल्में हिट होती हैं। आज हम आपको अनीस बज्मी की लिखी उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया साथ ही यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त हिट रहीं।
Anees Bazmee: हिट डायरेक्टर के साथ सुपरहिट राइटर भी हैं अनीस बज्मी, इन पांच फिल्मों के लिए हैं मशहूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 19 May 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
