विकी डोनर, शुभ मंगल सावधान और दम लगाके हईसा जैसी फिल्में करने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च हो चुके हैं। ऐसे में आयुष्मान ने अपनी पत्नी से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया है। आइए जानते हैं आखिर क्या बताया आयुष्मान ने...
34 वर्षीय एक्टर ने कहा 'मेरी पत्नी ताहिरा कभी नहीं चाहती थी कि मैं ऑनस्क्रीन कभी किसी एक्ट्रेस को किस करूं, फिल्म विकी डोनर के हिट होने के बाद भी हम दोनोंं के बीच किस सीन को लेकर खटास बराबर रही क्योंकि वह इन सब के लिए कभी हां करने को तैयार ना हुईं।'
आयुष्मान ने आगे बताया कि उनकी पत्नी खुद एक क्रिएटिव पर्सन है मैं खुश हूं कि अब हमारे बीच सब चीजें ठीक हैं।' बता दें कि दोनों की शादी हुए 8 साल हो गए हैं और उनके पास दो बच्चे भी हैं। आयुष्मान ने अपनी हर फिल्म में हर को-स्टार को किस किया है जिसमें भूमि पेडनेकर से लेकर सोनम कपूर और पूजा साल्वी तक शामिल है।
बता दें कि आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जंगली पिक्चर्स ने ट्रेलर को अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया था। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं । नीना ने फिल्म में आयुष्मान की मां का रोल प्ले किया है। फिल्म को ट्रेलर काफी हिट रहा है और लोग इसका जमकर लुफ्त उठा रहे हैं।
बीते दिनों इस फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे, जिसके बाद सभी सोच रहे थे कि इस फिल्म की कहानी क्या होगी ? लेकिन ट्रेलर सामने आने के बाद ये साफ हो गया कि फिल्म ऐसे मुद्दे पर आधारित है जिसमें हीरो की बूढ़ी मां प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इसके बाद एक्टर की जिंदगी में भूचाल ही आता है और उसकी शादी भी बड़ी अड़चन आ जाती है।