एक मौका वह था जब होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' में रणवीर सिंह ने कैमियो अपीयरेंस किया था। अब एक मौका यह है जब रणवीर सिंह की फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण कैमियो अपीयरेंस करती हुई नजर आएंगी। फिल्म '83' क्रिकेट विश्व कप में भारत की अविश्वसनीय विजय की गाथा है, जिसमें दीपिका पादुकोण टीम के तत्कालीन कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी। कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में दीपिका पादुकोण कहती हैं कि फिल्म में उनके पांच से छह दृश्य हैं।
दीपिका-रणवीर की इस फिल्म में होगी हैप्पी एंडिंग, अब तक हर फिल्म में होता रहा दुखांत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन