{"_id":"658e6837787cd0d4300b08b2","slug":"fighter-actor-anil-kapoor-gets-belated-birthday-wish-from-son-in-law-anand-ahuja-sonam-kapoor-reacts-on-post-2023-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anil Kapoor: आनंद आहूजा ने ससुर अनिल कपूर को देरी से दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, बेटी सोनम ने किया ऐसे रिएक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anil Kapoor: आनंद आहूजा ने ससुर अनिल कपूर को देरी से दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, बेटी सोनम ने किया ऐसे रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:04 PM IST
सार
उन्होंने अपने पोस्ट के आखिरी में सोनम कपूर के लिए प्यार व्यक्त किया है। आनंद आहूजा के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। उनके द्वारा साझा की गई अनिल कपूर और सोनम कपूर की फोटो फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर, सोनम कपूर और आनंद आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में 24 दिसंबर, 2023 को अपना 67वां जन्मदिन मनाया। अनिल कपूर के जन्मदिन के इतने दिनों बाद सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने आज अपने ससुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया है। आनंद आहूजा ने अनिल कपूर के लिए देर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनका यह पोस्ट सोनम कपूर के लिए एक सराहना पोस्ट भी था।
Trending Videos
2 of 5
अनिल कपूर और आनंद आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद आहूजा ने सोनम और अनिल कपूर की एक तस्वीर साझा कर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, जीवन का अर्थ है अपना उपहार ढूंढना। जीवन का उद्देश्य इसे देना है।' उन्होंने अनिल कपूर को टैग कर लिखा, 'आपके लिए देर से जन्मदिन की पोस्ट। मैंने फाइटर के लिए तैयारी देखी और जबकि कड़ी मेहनत और परिणाम अक्सर सहसंबंधित होते हैं, तथ्य यह है कि सफलता काफी हद तक हमारे नियंत्रण से बाहर है। हमारा एकमात्र ध्यान काम पर रहता है और पुरानी निश्चितता है कि कड़ी मेहनत का रिवॉर्ड अधिक मेहनत है। हमेशा खुश रहें।'
उन्होंने अपने पोस्ट के आखिरी में सोनम कपूर के लिए प्यार व्यक्त किया है। आनंद आहूजा के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। उनके द्वारा साझा की गई अनिल कपूर और सोनम कपूर की फोटो फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस तस्वीर में दोनों पिता और बेटी एक बेंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री इस पोस्ट में हंसती हुई बेहद प्यारी दिख रही हैं। वहीं, अनिल कपूर कुछ सोचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोनम कपूर ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों को बहुत ज्यादा प्यार।' गौरतलब है कि अनिल कपूर ने अपने जन्मदिन के बाद एक आभार नोट साझा कर सभी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया था। अभिनेता ने ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में अनिल बंजी जंपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने तस्वीर साझा कर लिखा, 'जन्मदिन प्रतिबिंब के क्षण हैं और आज, जैसा कि मैं सूर्य के चारों ओर एक और वर्ष मना रहा हूं। मैं अब तक की खूबसूरत यात्रा के लिए बेहद आभारी महसूस करता हूं। मैं आने वाले वास्तविक स्नेह के लिए दिल से सराहना व्यक्त करना चाहता हूं। प्रत्येक संदेश, प्रत्येक इच्छा, उन सार्थक संबंधों का प्रमाण है, जो हमने वर्षों में बनाए हैं। मैं मित्रता, साझा किए गए क्षणों और अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं, जो जीवन को वास्तव में विशेष बनाते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।