फातिमा सना शेख बॉलीवुड की उभरती हुई कलाकार हैं जिन्होंने बेहद ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फातिमा ने दंगल से कोहराम मचाया और इसके अलावा वो दूसरी फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा भी बन चुकी हैं। फातिमा को उनके अभिनय के लिए काफी पसंद किया जाता है और उन्हें देखकर लग रहा है कि वो अपने करियर में एक ऊंची उड़ान भरेंगी।
फोटोशूट: बदले-बदले अंदाज में नजर आईं फातिमा सना शेख, आमिर के तलाक के बाद किया गया था ट्रोल
दरअसल फातिमा ने जो तस्वीरें साझा की है उसमें वो प्रिंटेड ओवरसाइज्ड शर्ट में नजर आ रही हैं। रंग बिरंगे इस लिबास में फातिमा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। दंगल गर्ल ने कई सारे पोज देते हुए अपनी ये तस्वीरें खिंचवाई हैं जिन्हें देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ उन्होंने फोटोशूट करने वाली टीम की डिटेल्स भी मेंशन की है। लॉन्ग प्रिटेंड शर्ट में फातिमा बेहद शानदार लग रही हैं।
View this post on Instagram
इससे पहले भी फातिमा ने अपनी कई तस्वीरें साझा की थीं और उन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वो कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' में उनकी बेटी के रोल में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।
साल 2016 में 'दंगल' फिल्म में उन्होंने लीड रोल में बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'लूडो' और 'सूरज पर मंगल भारी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार फातिमा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'अजीब दास्तांस' में नजर आईं थीं। फिलहाल उनके पास कोई बड़े प्रोजेक्ट नहीं हैं।
फातिमा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आमिर खान की बेटी का रोल निभा चुकी फातिमा का नाम मिस्टर परफेक्टनिस्ट से जोड़ा जाता है। यहां तक कि आमिर और किरण के तलाक की खबरों के वक्त फातिमा का नाम खूब सुर्खियों में रहा था।बहुत से लोगों ने फातिमा को ही आमिर और किरण के तलाक की वजह बता दिया था। हालांकि फातिमा इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और जल्द ही किसी अच्छे प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं।