शाहरुख खान बॉलीवुड के तो बादशाह हैं ही साथ ही उनके नाम का डंका पूरी दुनिया में बजता है। शाहरुख के फैन देश-विदेश हर जगह फैले हुए हैं। आम जनता ही नहीं बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी शाहरुख की दीवानी हैं। किंग खान ने जिस तरह से फर्श से लेकर अर्श तक का अपना सफर तय किया है वो लाखों लोगों को प्रेरित करता है। शाहरुख भले ही कुछ वक्त से फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनके प्रति लोगों की दीवागनी में कोई कमी नहीं आई है। उनकी सफलता देखकर ही इंडस्ट्री से बाहर के लोग भी फिल्मों में हिट होने के सपने देखते हैं।खुद इंडस्ट्री के अंदर कितने ही ऐसे सितारे हैं जो शाहरुख खान से एक मुलाकात के लिए बेचैन रहते हैं। अब हाल ही में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने भी बताया कि जब वो शाहरुख से मिली तो उनका कैसा अनुभव था। उन्होंने इससे जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।
शाहरुख को छूने के बाद फातिमा ने दिनभर नहीं धोया था हाथ, कहा- उन्हें पता ना चले वरना...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 22 May 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन