'दंगल' फेम अभिनेत्री फातिमा सना शेख 11 जनवरी को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। फातिमा का जन्म हैदराबाद (तेलंगाना) में हुआ था। वह मुंबई में पली बढ़ी हैं। फातिमा के पिता विपिन शर्मा जम्मू के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं जबकि उनकी मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं। उनके घर में इस्लाम धर्म को माना जाता है इस वजह से अभिनेत्री का नाम फातिमा सना शेख रखा गया।
ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं फातिमा सना शेख, बाल कलाकार के तौर पर किया था डेब्यू
फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वह फिल्म चाची 420, वन 2 का 4, बड़े दिलवाला में बाल कलाकार के रूप में नजर आई थीं। फातिमा को आमिर खान की फिल्म दंगल से पहचान मिली। इस फिल्म के बाद उन्हें 'दंगल गर्ल' के नाम से पुकारा जाने लगा।
फिल्म दंगल में आमिर खान ने हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा आमिर की बेटियां बनी थीं। फिल्म के लिए 21 हजार लड़कियों का ऑडिशन हुआ था जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियों का सेलेक्शन हुआ। दंगल के बाद फातिमा आमिर के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में नजर आई थीं। उस वक्त गॉसिप के गलियारों में आमिर और फातिमा के बीच अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं।
फिल्मों में आने से पहले फातिमा टीवी में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज स्पेशल और अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में काम किया है। इसके अलावा फातिमा दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि करियर के लिहाज से देखें तो फातिमा को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है।
अभिनेत्री होने के साथ-साथ फातिमा एक अच्छी डांसर भी हैं। वह एक फोटोग्राफर भी हैं। एक स्टूडियो में उन्होंने बतौर फोटोग्राफर काम किया। उन्होंने फोटोग्राफर के तौर पर विज्ञापनों में भी काम किया है। फातिमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो ऐसी कई तस्वीरें हैं जो उनकी इस प्रतिभा को उजागर करती है।
View this post on Instagram
A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)
View this post on Instagram