{"_id":"5b5ffb1a4f1c1b66428b4fac","slug":"fatima-sana-shaikh-and-sanya-malhotra-dancing-on-nora-fatehi-dilbar-song-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दंगल गर्ल्स का एक साथ डांस वीडियो वायरल, नोरा फतेही को देना चाहती हैं मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दंगल गर्ल्स का एक साथ डांस वीडियो वायरल, नोरा फतेही को देना चाहती हैं मात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हैं। यह दोनों एक्ट्रेस निजी जिंदगी में बहुत अच्छी दोस्त भी हैं। इन्हें वीडियों के द्वारा अक्सर साथ में मस्ती करते हुए देखा जाता है। एक बार फिर से इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस इनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पता हो कि इन दिनों बैली डांसर नोरा फतेही का 'दिलबर' गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। आम दर्शक के अलावा यह गाना बॉलीवुड के कई कलाकारों को भी पसंद आया है। उन्हीं में से फातिमा और सान्या भी हैं। जी हां इन दिनों एक्ट्रेस को नोरा फतेही के इस गाने पर साथ में डांस करते हुए देखा गया है। उनका यह डांस भरा वीडियो उनके फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बात करें वीडियो की तो फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा का यह डांस देखकर उनके फैंस जरूर उनके दीवाने हो जाएंगे। वीडियो में फातिमा के बैली डांस और सान्या के लटके-झटके हर किसी को हौरान कर सकते हैं। इन दिनों ने साथ में डांस का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। वहीं सान्या मल्होत्रा फिल्म 'पटाखा','दो बहनें' और 'बधाई हो' को लेकर चर्चा में हैं।
Choreography by @shazebsheikh 😉 #shazebsheikhchoreography
A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on