एक पिता के त्याग, समर्पण, बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। पिता, हमारी जिंदगी में एक ऐसे शख्स हैं, जिनका होना ही हमारे जीवन के लिए काफी होता है। पिता के मार्गदर्शन से बच्चे हमेशा सही राह पर चलते हैं, पिता की बताई बातों से जीवन जीना सरल हो जाता है, पिता अपने बच्चों की हर इच्छाओं को पूरा करते हैं, उनके सपनों को पूरा करने के लिए खुद के सपनों का गला घोट लेते हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर वो अपने बच्चों के सपने पूरे करते हैं।
फादर्स डे 2021: ये हैं बॉलीवुड के सिंगल फादर्स, अकेले ही बच्चों को दे रहे मां-बाप का प्यार
सिंगल फादर की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है करण जौहर का। करण दो बच्चों को अकेले ही संभालते हैं। उनके बच्चे रुही और यश सरोगेसी के जरिए हुए हैं। वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं।
तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है। सोशल मीडिया पर तुषार कपूर अपने बेटे की फोटो शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में वेब सीरीज आर्या से धमाकेदार कमबैक करने वाले चंद्रचूड़ सिंह भी अकेले ही अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। एक्टर की मानें तो उन्होंने अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने बेटे को दिया है। चंद्रचूड़ क्यों पत्नी से अलग बेटे की अकेले परवरिश कर रहे हैं।
सिंगल फादर की बात करें तो एक नाम राहुल देव का भी आता है। राहुल के बेटे का नाम सिद्धार्थ है। साल 2010 में कैंसर के चलते राहुल की पत्नी का निधन हो गया था इसके बाद से राहुल ने अपनी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य अपने बेटे को बना लिया। फिलहाल सिद्धार्थ यूके में पढ़ाई कर रहे हैं।