बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर भारत और कश्मीर का गलत नक्शा साझा करने पर बुरी तरह फंस गए हैं। आइपीएस अधिकारी सुनील मित्तल ने उनकी इस गलती पर ना केवल ध्यान दिया बल्कि उनकी इस पोस्ट पर कमेंट भी किया। उन्होंने कमेंट में फरहान अख्तर को ऐसे करना इंडियन पिनल कोड की धारा 121 का उल्लघंन भी बताया है। वहीं भारत और कश्मीर का गलत नक्शा साझा करने पर कई सोशल मीडिया यूजर फरहान अख्तर को ट्रोल भी कर रहे हैं।
फरहान अख्तर ने शेयर किया कश्मीर का गलत नक्शा और छात्रों पर ऋतिक का बयान, पांच खबरें
नागरिकता संशोधन कानून और NRC के मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। उधर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों की पिटाई के बाद कई लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। हांलाकि पुलिस भी इस मामले पर अपना तर्क दे रही है। इस बीच बॉलीवुड के गलियारों से भी छात्रों के समर्थन में कई बड़े सितारे आए हैं लेकिन इनमें से कई ने पुलिस को सही ठहराया है। अब इस मामले पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नागरिकता कानून: छात्रों पर आया ऋतिक रोशन का बयान, बोले- काफी दुखी हूं और...
सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। न जाने कितने लोगों का घर आज सलमान की वजह से चल रहा है। जहां भी मदद करने की बात आती है सबसे पहले भाईजान का हाथ खड़ा होता है। सलमान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 की प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में जब उन्हें पता चला कि उनकी फिल्म के सेट पर काम करने वाले लोगों को पैसे नहीं मिले तो सलमान ने उनकी तुरंत मदद की।
स्पॉट ब्वॉय को नहीं मिली थी कई दिनों से दिहाड़ी, पता चलते ही सलमान ने यूं की मदद
डांसिंग फिल्म 'एबीसीडी' की तीसरी पार्ट 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का ट्रेलर आज मुंबई में धमाकेदार इवेंट में लॉन्च हुआ। इस समारोह में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, रेमो डिसूजा, भूषण कुमार समेत फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। देश की सबसे बड़ी हिंदी 3डी डांस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च समारोह में मीडिया की मौजूदगी भी देखने को मिली। इस मौके पर कलाकारों से फिल्म से लेकर तमाम मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे गए। इसी बीच देश के मौजूदा हालात पर वरुण धवन से एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई सवाल किए गए जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।
जामिया प्रकरण और निर्भया फैसले पर वरुण का बयान, कहा- 'ये मेरा देश है, मैं किसी से नहीं डरता हूं'
सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बुधवार को पायल रोहतगी को जमानत मिल गई। जेल से निकलने के बाद पायल ने कहा कि राजस्थान में स्वतंत्रता एक चुनौती लगती है। उन्होंने कहा कि सेशन कोर्ट के बयान में कहा गया कि 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित है।'
जेल से निकलते ही बोलीं पायल रोहतगी, 'मैं सऊदी अरब या ईरान में नहीं रहती हूं..'