भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का टीम मुंबई इंडियंस में चयन हो गया है। इस चयन के बाद से ही नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि सचिन का बेटा होने की वजह से उन्हें टीम में आसानी से ले लिया गया था। तो वहीं कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेता फरहान अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे अर्जुन तेंदुलकर के सपोर्ट में फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे लगता है कि मुझे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में यह कहना चाहिए। हम अक्सर एक ही जिम में वर्कआउट करते हैं और मैंने देखा है कि वह अपनी फिटनेस पर किसनी मेहनत करते हैं। उसका ध्यान बेहतर क्रिकेटर बनने पर है। अर्जुन के लिए भाई-भतीजावाद शब्द का प्रयोग करना अनुचिक और क्रूर है। शुरू होने से पहले ही उसके उत्साह को मत मारो।'
3 of 5
अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर
- फोटो : Instagram
इसके पहले अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी और लिखा था, 'कोई भी तुमसे तुम्हारी इस उपलब्धि को नहीं छीन सकता। ये तुम्हारी है. मुझे तुम पर गर्व है।'
तो वहीं बई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान, 'अर्जुन बहुत ही मेहनती है। वह काफी कुछ सीखना चाहता है। उसके ऊपर हमेशा सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का प्रेशर रहेगा और उसे इसी के साथ जीना होगा।'
5 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : twitter@ESPNcricinfo
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए गुरुवार को हुई नीलामी में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये की बोली लगा कर अपनी टीम में शामिल किया है। अर्जुन के टीम में चयन के बाद से ही एक बार फिर परिवारवाद को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हालांकि, कई लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं।