बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार तक लोगों के अपने-अपने पसंदीदा कलाकार होते हैं और वहीं लोग चहेते स्टार से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज के बारे में जानना चाहते हैं। वहीं सितारे भी खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। आज आलिया भट्ट से लेकर फरहान अख्तर तक कई सेलेब्स आज भी कई जानकारियां साझा की हैं। तो चलिए जानते हैं किस सेलिब्रिटी ने दी क्या अपडेट।
Photos of the day: फरहान अख्तर ने की आसमान की सैर और मां संग खूबसूरत पल बिताती दिखीं आलिया, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर अपनी फिल्मों के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अब लेटेस्ट तस्वीर में वह आसमान की सैर करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल अभिनेता को फोटो में स्काइडाइविंग का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ये तस्वीर स्पेन से शेयर की है।
कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट इस समय अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'द हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए लंदन गई हुई हैं, जहां उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान संग क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। तस्वीर में आलिया, उनकी मां और बहन शाहीन भट्ट संग लंच के लिए एक रेस्टोरेंट में देखा जा सकता है। तीनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इस समय जापान में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने क्योटो से कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें नव्या को डेनिम पैंट के साथ नीले रंग का किमोनो-स्टाइल टॉप पहने हुए देखा जा सकता है। फिलहाल इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में अनुष्का को ऑरेंज बिकनी में बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।