बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार शबाना आजमी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच एक्टर फरहान अख्तर ने भी शबाना आजमी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और शबाना आजमी की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यार सा नोट लिखा है।
2 of 4
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें फरहान और शबाना आजमी डांस करते नजर आ रहे हैं। शबाना आजमी ने जहां आसमानी रंग का फ्लोरल प्रिंट वाला सूट पहना हुआ है, वहीं फरहान अख्तर ब्लैक सूट बूट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शुभकामनाएं देते हुए फरहान ने प्यारा सा नोट लिखा है और साथ ही शबाना आजमी के डांस की तारीफ की है।
3 of 4
फरहान अख्तर-शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे! जब से मैंने आपकी फिल्म परवरिश देखी है, तब से मैं आपके डांस का फैन हूं और जब हमने एक साथ डांस किया तो इस पल को एंजॉय किया।' आपको बता दें कि शबाना आजमी, फरहान अख्तर की स्टेप मदर हैं। हालांकि, फरहान अख्तर के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

4 of 4
फरहान अख्तर-जावेद अख्तर-जोया अख्तर-शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि फरहान अख्तर के पिता और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार, कवि और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने दो शादियां की। उनका पहला विवाह एक्ट्रेस और स्क्रीनराइटर हनी ईरानी से हुआ। उनसे जावेद अख्तर के दो बच्चे- फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं। हालांकि, 1985 में जावेद अख्तर और हनी ईरानी का तलाक हो गया। तब तक जावेद अख्तर की जिंदगी में शबाना आजमी की एंट्री हो चुकी थी। बता दें कि जावेद अख्तर और शबाना आजमी का विवाह 1984 में हुआ।