भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश फोटोज और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। नम्रता मल्ला अपने बोल्ड लुक्स और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर नम्रता की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनके पोस्ट साझा करने के साथ ही इंटरनेट पर वायरल होने लगते हैं। एक बार फिर नम्रता ने अपना एक वीडियो साझा किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
Namrita Malla: हॉट पैंट और ब्रालेट पहन नम्रता मल्ला ने मटकाई कमर, डांस मूव्स देख यूजर्स हुए फिदा
नम्रता मल्ला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह पोस्ट साझा किया है। इसमें नम्रता अपनी कमर मटकाती नजर आ रही हैं। वीडियो में नम्रता बेहद हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर के शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इसके साथ वह कलरफुल ब्रालेट पहने नजर आ रही हैं।
वीडियो में नम्रता का लुक बेहद शानदार लग रहा है। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक, काजल, आईलाइनर और बड़े-बड़े राउंड शेप ईयरिंग्स से अपना लुक कंपलीट किया है। नम्रता की खुली जुल्फें उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। इस वीडियो के साथ नम्रता ने कैप्शन में लिखा है, 'ग्रूव विद मूड।'
नम्रता के इस वीडियो पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स कमेंट बॉक्स में हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। यूजर्स नम्रता के डांस के साथ-साथ उनकी फिटनेस और टोन्ड फिगर की तारीफें करते भी नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार डांस रील।', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत बैले डांस।' बता दें कि इससे पहले नम्रता ने 'लाल घाघरा' सॉन्ग पर भी एक रील शेयर की थी, जिसे यूजर्स का काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला। बता दें कि नम्रता बिंदास डांस के लिए भी जानी जाती हैं। उनके डांस वीडियोज काफी तेजी से वायरल होते हैं।
