फरहान अख्तर इन दिनों एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं । इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी समुंदर की लहरों के बीच रोमांस करते दिखे थे । सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल भी हुईं ।
अब खबर है कि फरहान अख्तर के पैरेंट्स उनकी वायरल हुई इन तस्वीरों से खुश नहीं हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान दो बच्चों के पिता हैं । उन्हें जिंदगी में खुश रहने का पूरा अधिकार है । लेकिन उनकी इस तरह की तस्वीरों का वायरल होना परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आया । फरहान अपनी पहली पत्नी अधुना के साथ कभी ऐसी चीजें करते नहीं दिखे ।
फरहान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे जल्द शादी करेंगे । शिबानी आखिरी बार कलर्स चैनल के शो ‘खतरों के खिलाड़ी-8’ में नजर आई थीं । इस शो की शुरुआत स्पेन में हुई थी। शिबानी अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं ।
5 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar
- फोटो : Amar Ujala
शिबानी ने आईपीएल के कई सीजन होस्ट किए हैं । शिबानी को साल 2017 में आई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘नूर’ में देखा गया था । इससे पहले वो शाहिद कपूर की फिल्म ‘शानदार’ में भी नजर आ चुकी हैं । अपने हॉट एंड बोल्ड अवतार के लिए मशहूर शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं ।