{"_id":"6ac8666c7ad7283fe10cac36","slug":"amitabh-bachchan-pays-emotional-tribute-to-nana-patekar-says-he-was-extraordinary-artist-and-social-worker-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाना को याद कर भावुक हुए अमिताभ: ट्वीट कर लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया, साझा किया केबीसी का वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना को याद कर भावुक हुए अमिताभ: ट्वीट कर लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया, साझा किया केबीसी का वीडियो
Fri, 09 Oct 2026 09:36 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:36 AM IST
सार
Amitabh Bachchan On Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दुख का इजहार किया है। उन्होंने उनके साहस की तारीफ की है। इसके अलावा उन्होंने उनके कामों के बारे में बताया है।
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को तड़के निधन हो गया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री गमगीन है। कई कलाकारों ने उनको श्रद्धांजलि दी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अभिनेता को याद किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ ने भारतीय सिनेमा और समाज में उनके बेमिसाल योगदान को याद किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
नाना को लेकर क्या बोले अमिताभ बच्चन?
अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट शेयर किया है। इसमें उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा 'स्तब्ध! हर दूरे दिन उनका और हमारा संपर्क मैसेज द्वारा रहता था। आज उनका मैसेज नहीं आया!' इस वीडियो में बोलते हुए, अमिताभ बच्चन ने पाटेकर को एक असाधारण कलाकार, दोस्त, शुभचिंतक और बेहतरीन समाज सेवक बताया, जिन्होंने उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति पर गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने कहा, 'उनकी बेबाकी, सादगी और सच बोलने की हिम्मत उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी। कुछ लोग हमारी जिंदगी से चले जाते हैं, मगर उनकी आवाज, समाज सेवा और उन्होंने जो सीख दी, वह हमारे भीतर बनी रहती है।'

नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने नाना के काम को किया याद
नाना के साथ बिताए पलों को याद करते हुए, बच्चन ने पाटेकर के समर्पित समाज सेवा कार्यों, खासकर महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित गांवों में किसानों से से जुड़ने और उनकी मदद करने के काम का जिक्र किया। बच्चन ने आगे कहा, 'उनकी बातों ने न केवल हमें प्रभावित किया, बल्कि उन्होंने जो पैसा कमाया, उसे नेक कामों में लगाया, जो समाज सेवा की उनकी झलक है।'
बच्चन ने पाटेकर के परिवार और देश भर में उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

T 5880 - स्तब्ध ! हर दूरे दिन उनका और हमारा संपर्क मेसेज द्वारा रहता था । आज उनका मेसेज नहीं आया ! 😢 https://t.co/8BIgN7EE64
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 8, 2026
कैसे हुआ नाना का निधन?
- गोवा में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हो गया।
- उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मेडिकल स्टाफ ने लगभग 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, मगर वे कामयाब नहीं हो सके।
- मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने इस खबर की पुष्टि की।
- अभिनेता का अंतिम संस्कार बीती रात किया गया।
वनवास के प्रमोशन के लिए केबीसी में पहुंचे थे नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
केबीसी के सेट पर आए थे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म 'वनवास' के प्रमोशन के लिए केबीसी के सेट पर पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म के दूसरे कलाकार भी थे।
अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म 'वनवास' के प्रमोशन के लिए केबीसी के सेट पर पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म के दूसरे कलाकार भी थे।
अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
नाना ने अमिताभ के साथ किया था काम
नाना पाटेकर ने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'कोहराम' में एक साथ काम किया था। इसमें तब्बू और डेनी भी थे।
नाना पाटेकर ने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'कोहराम' में एक साथ काम किया था। इसमें तब्बू और डेनी भी थे।