फिल्म पद्मावत की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर सामने आई है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि इस फोटो में दीपिका को कोई जानता तक नहीं है। दरअसल, इस फोटो में फरदीन खान रैंप पर चल रहे हैं और उनके पीछे दीपिका भी चलती नजर आ रही हैं...
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : SOCIAL MEDIA
जी हां, कामयाबी की चाबी कब घूम जाए इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं होता है। ऐसा ही कुछ हुआ दीपिका पादुकोण के साथ। बता दें कि फरदीन खान एक फैशन शो में शो स्टॉपर के तौर पर मॉडलिंग करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके पीछे हैं दीपिका पादुकोण।
3 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : self
बता दें कि ये तस्वीर 2005 की है और दीपिका ने 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन आज दीपिका फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वहीं, फरदीन का करियर कब का डांवाडोल हो चुका है।
बता दें कि दीपिका फिल्म पद्मावत से काफी सुर्खियों में हैं। करणी सेना फिल्म में खिलजी और पद्मावती के सीन को लेकर विरोध कर रहे थे। इसी हंगामे के बीच फिल्म 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाओं में लगी। लेकिन मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गोवा में फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया।