टाइगर की अगली फिल्म कौन सी?: नुसरत भरुचा के चोटिल होने पर अटकी; प्रोड्यूसर विक्की जैन ने दी यह जानकारी
Vicky Jain On Tiger Shroff: निर्माता विक्की जैन की आगामी फिल्म में टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा हादसों का शिकार हो चुके हैं। इसके चलते फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन पर काफी असर पड़ सकता है। इस पर विक्की ने अपनी आगे की योजनाओं पर बात की।
विस्तार
रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ हुई घटना के बाद निर्देशक रेमो डिसूजा की फिल्म में भी देरी हो सकती है। क्योंकि फिल्म की अदाकारा नुसरत भरूचा भी अपनी स्पाईन सर्जरी की वजह से आराम कर रही हैं। निर्माता विक्की जैन ने एक बातचीत में फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा।
फिल्म पर क्या बोले विक्की?
फिल्म के निर्माता विक्की जैन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि चोट लगने के कारण फिल्म की शूटिंग अचानक रुक गई, जबकि दो गाने फिल्माए जाने बाकी थे। विक्की ने कहा, ‘हमें सिर्फ दो गाने फिल्माने बाकी हैं और नुसरत ने अपना हिस्सा पूरा कर लिया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उनके ठीक होने का इंतजार करेंगे ताकि वे प्रमोशन में हमारे साथ जुड़ सकें। हालांकि हमने अगस्त-सितंबर में ज्यादातर शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन हम इसे अगले साल रिलीज करेंगे।’
अफवाहों पर भी की बात
विक्की जैन ने आगे अपनी बातचीत में कहा कुछ कलाकारों को उनके प्रोडक्शन पार्टनर्स से समय पर भुगतान न करने के कथिक आरोप लगाए थे। इस पर विक्की ने कहा, ‘भुगतान की तारीखों को लेकर कुछ भ्रम था, लेकिन अब सभी लंबित भुगतान पूरे हो चुके हैं। मैं फिल्म के निर्माण को लेकर काफी खुश हूं। मेरी पत्नी अंकिता फिल्म इंडस्ट्री से हैं और वह मेरा पूरा समर्थन कर रही हैं।’
जन्मदिन के दिन लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
विक्की जैन ने बीते 01 अगस्त को जन्मदिन के खास मौके पर अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। उनके 'VJ Frames' नाम से प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। इस एक्शन फ्रैंचाइजी के निर्देशन की जिम्मेदारी रेमो डिसूजा संभालेंगे।
फिल्म के बारे में
- इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं।
- फिल्म में टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा मुख्य किरदारों में हैं।
- इस फिल्म से एल्विश यादव अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।
- विक्की जैन इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।
- हालांकि फिल्म के नाम से पर्दे नहीं उठाया गया।
- फिल्म का निर्माण वी जे फ्रेम्स के बैनर तले हो रहा है।