{"_id":"5aebd68f4f1c1b6d098b7c62","slug":"farah-khan-ready-for-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर फराह खान का बड़ा ऐलान, कहा- 'कास्टिंग काउच' के लिए हूं तैयार ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर फराह खान का बड़ा ऐलान, कहा- 'कास्टिंग काउच' के लिए हूं तैयार
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
farah khan
पिछले काफी दिनों से फिल्मी दुनिया में कास्टिंग काउच को लेकर बहस गरमायी हुई है। अब इस बहस में एक और नया नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बयान पर फिरकी लेते हुए मजेदार पोस्ट किया है।
Trending Videos
Farah Khan
फराह ने इंस्टा अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में फराह व्हीलचेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। उनके पैर पर पलास्टर भी चढ़ा हुआ है। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए फराह ने कैप्शन में लिखा है- कास्टिंग काउच के लिए तैयार हूं।
farah khan
फराह के इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- आप अपना ख्याल रखिए मैम। दूसरा यूजर लिखता है- जल्दी से ठीक हो जाइए और अपनी बीमारी वाली छुट्टियां एन्जॉय करिए।
Ready for the CASTing couch! Pic credit @lailababydoll wheelchair courtesy @ferozskhan
A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on
विज्ञापन
विज्ञापन
फरह खान और सोनम कपूर
बता दें, फराह इन दिनों सोनम कपूर के संगीत फंक्शन की तैयारियों में लगी हुई हैं। हाल ही में सबरबन स्टूडियो में एक टीवी शो की शूटिंग के दैरान उनके साथ हादसा हो गया जिसमें उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। इस बात की जानकारी खुद फराह ने इंस्टा स्टोरी पर व्हीलचेयर की फोटो साझा कर दी। उन्होंने बताया कि अगले 3 हफ्तों तक व्हीलचेयर ही इनकी साथी रहेगी।