फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती हैं कि बॉलीवुड पुरुष वर्चस्व वाली इंडस्ट्री है। फराह ने यह बात कावेरी बामजई की किताब 'नो रिग्रेट्स : द गिल्ट-फ्री वोमैन्स गाइड टू अ गुड लाइफ' की लॉन्चिग पर कही है।
फराह का मानना है कि बॉलीवुड में जो ज्यादा पैसा लेकर आता है वह सुपरस्टार बन जाता है। जब महिलाएं ज्यादा पैसा कमाकर लाएंगी, वो भी सुपरस्टार बन जाएंगी। बॉलीवुड एक तरह का बिजनेस है। मुझे लगता है कि एक वक्त ऐसा भी आएगा जब इंडस्ट्री पर महिलाओं का वर्चस्च होगा। आप खुद ही देखिए पिछले 30 सालों में कितना कुछ बदला है।
फराह ने आगे कहा- आपको इसके लिए इंडस्ट्री को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों को दोषी ठहराना होगा, क्योंकि फिल्मों का संरक्षण कौन करता है? इंडस्ट्री नहीं करता है। यह देश और इसमें रहने वाले लोग हैं, जो इन फिल्मों को देखने के लिए जाते हैं, तो जो कोई भी ज्यादा पैसा कमाकर लाएगा या लाएगी वही सबसे बड़ा सुपरस्टार होगा।
4 of 4
Main Hoon Na poster and Farah Khan
- फोटो : file photo
बता दें फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से की थी। इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी फिल्में भी डायरेक्ट भी की हैं। बता दें कि फराह खान ने अपने धर्म से अलग जाकर जाने माने फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से साल 2004 में लव मैरिज की थी। दिलचस्प बात ये है कि शिरीष उम्र में फराह से 9 साल छोटे हैं। फराह के तीन बच्चे आन्या, दीवा और जार है। इनका जन्म साल 2008 में एक साथ हुआ था।