कुछ दिनों पहले ही तंबाकू का ब्रांड प्रमोट करने के लिए अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। अक्षय कुमार को लोगों ने इतनी खरी-खोटी सुनाई कि उन्हें माफी मांगने के साथ ही एड करने से मना कर दिया था। अभी हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने सड़क किनारे लगे पान मसाले के होर्डिंग का फोटो खींचकर तीनों स्टार को टैग किया, लेकिन उससे एक गलती हो गई। यूजर ने गलती से सुनील शेट्टी को टैग कर उन्हें 'गुटखा किंग' कह दिया, जिस पर अभिनेता ने फैन को करारा जवाब दिया और अपना चश्मा ठीक कराने की सलाह दे दी।
2 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : Instagram
दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने सड़क किनारे लगे पान मसाले के होर्डिंग की फोटो खींची, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान नजर आ रहे थे। यूजर ने ट्विटर पर फोटो शेयर करने के साथ लिखा कि इतने एड देख लिए इस हाईवे पर कि अब गुटखा खाने का मन कर रहा है। इसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि अरे गुटखा किंग ऑफ इंडिया शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, आपके बच्चों को गलत तरीके से देश को लीड करने के लिए आप पर शर्म आनी चाहिए। भारत को कैंसर वाले देश की ओर मत ले जाओ मुर्खों।

3 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्वीट को देखने के बाद सुनील शेट्टी ने यूजर को कराया जवाब दिया। अभिनेता ने लिखा कि भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बनवा दे। इस पर यूजर ने न सिर्फ उनसे माफी मांगी बल्कि खुद को फैन भी बताया। यूजर ने लिखा, नमस्ते सुनील शेट्टी, माफ करें, यह गलती से टैग हुआ। मैं आपको दुख नहीं पहुंचाना चाहता था भाई, ढेर सारा प्यार। यह अजय देवगन होना चाहिए था। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं तो आपका नाम टैग में सबसे ऊपर आता है।
4 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर के माफी मांगने के बाद सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया और उनकी माफी को स्वीकार किया। वहीं, अभिनेता के फैन भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा कि ये आम और श्याम में कंफ्यूज हो गया और बाबू भैया वाला काम कर गया। वहीं, एक ने लिखा कि आप को सब इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि गलत टैग करने पर भी आपने रिप्लाई दिया। वहीं, कई उनके पान मसाले का विज्ञापन न करने की तारीफ कर रहे हैं।