कपूर खानदान का रंग हिंदी सिनेमा पर ऐसा चढ़ा है कि बिना उसके रंग के ये सतरंगी ही नहीं होता। रणधीर कपूर के अपने स्टाफ के साथ अस्पताल में भर्ती होने की खबर हो या कि रणबीर कपूर कोरोना से निपटने के बाद क्लीनिक के चक्कर लगाने की तस्वीरें, हिंदी फिल्म प्रेमियों के दिलों से इस परिवार के लिए दुआएं ही निकलती हैं। कपूर खानदान हिंदी सिनेमा का पहला परिवार माना जाता है जिसने सिनेमा को पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाया और आज ये परिवार इतना विशाल है कि इसके भाई-भतीजों, भतीजियों के बारे में आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कपूर खानदान के वट वृक्ष के बारे में यानी कपूर खानदान के वंश वृक्ष का पूरा विस्तार।
2 of 9
कपूर ब्रदर्स
- फोटो : Social media
फिल्मों के मशहूर कपूर खानदान की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से हुई। उन्होंने रामसरनी मेहरा से शादी की। उनके चार बच्चे हुए, राज कपूर, उर्मिला कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर था। राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की और इस शादी से उन्हें पांच बच्चे पैदा हुए। सबसे बड़े रणधीर कपूर रहे जिन्होंने मशहूर अभिनेत्री बबीता से शादी की।
3 of 9
कपूर परिवार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणधीर और बबीता की इस शादी से दो लड़कियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर पैदा हुईं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया। करिश्मा कपूर ने दिल्ली के उद्योगपति संजय कपूर से शादी की और समायरा कपूर और किआन राज नाम के दो बच्चों की मां बनीं। वहीं करीना कपूर ने भी मशहूर फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से शादी की और वह भी दो बच्चों की मां हैं।
4 of 9
रितु नंदा, नव्या नवेली, श्वेता बच्चन
- फोटो : Social media
राज कपूर की दूसरी संतान रितु कपूर रहीं और उन्होंने राजन नंदा से शादी की और रितु नंदा बन गईं। उन्होंने दो बच्चे निताशा नंदा और निखिल नंदा को जन्म दिया। निखिल नंदा वही हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से शादी की। निखिल और श्वेता के दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली हैं। रितु नंदा का निधन दो साल पहले जनवरी में हुआ।
5 of 9
ऋषि कपूर परिवार
- फोटो : Instagram
राज कपूर की तीसरी संतान मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर रहे जिन्होंने अपनी फिल्मों की ही मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह से शादी की। ऋषि औऱ नीतू के दो बच्चे हुए रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर। रिद्धिमा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है। इन दोनों की एक बेटी समारा साहनी है। रणबीर कपूर की आलिया भट्ट के साथ शादी हो गई है। ऋषि कपूर का निधन दो साल पहले 30 अप्रैल को हुआ था।