सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 दर्शकों को पसंद आ रहा है और टीआरपी लिस्ट में जगह बनाए हुए है। वहीं शो को हिट बनाए रखने के लिए मेकर्स भी खूब ट्विस्ट एंड टर्न्स ला रहे हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस बार शो को किसी की नजर लग गई है, चूंकि शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स चोटिल हो रहे हैं।
2 of 6
Nach Baliye 9
- फोटो : twitter
दरअसल कुछ दिन पहले स्पॉटब्वॉय की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि शो पर लगातार चोटिल हो रहे सेलेब्स को देखते हुए सेट पर ही मदरसे के बच्चों को बुलाकर उनसे कुरान पढ़वाया गया था। लेकिन लगता है कि इसका भी कुछ फायदा नहीं हुआ है चूंकि फिर से एक कंटेस्टेंट को चोट लग गई है।
3 of 6
फैजल खान और मुस्कान कटारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अब स्पॉटब्वॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक फैजल खान की गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया को परफॉर्म करते समय चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि उनके घुटने में चोट लग गई है।
4 of 6
Nach Baliye 9 and Salman Khan
- फोटो : file photo
बता दें कि मुस्कान को रिहर्सल करते वक्त भी चोट लगी थी लेकिन बावजूद उसके उन्होंने स्टेज पर अपना परफॉर्मेंस दिया। ऐसे में जब वो बैंडेज लगा कर परफॉर्म कर रही थीं तो उन्हें फिर से चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
5 of 6
अहमद, रवीना और मनीष पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक चोट लगने के बाद भी मुस्कान ने अपना डांस एक्ट पूरा किया। जिसके चलते उन्हें सभी से वाहवाही भी मिली। बता दें कि इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट को चोट लग चुकी है।