अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका सहित कई देशों में 'ब्लैक लिव्स मूवमेंट' शुरू हुआ। जिसकी आंच भारत में फेयरनेस क्रीम पर भी पड़ी। तमाम आलोचनों के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने ब्राण्ड 'फेयर एंड लवली' क्रीम से 'फेयर' शब्द हटाने का फैसला लिया है। इस खबर के बाद कई लोगों ने अपनी त्वचा के रंग और रंगभेद को बढ़ावा देने वाली क्रीम को लेकर बातें की। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस खबर से बेहद खुश नजर आईं।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Social Media
सुहाना खान ने इस खबर की जानकारी अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा की। सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, 'हिंदुस्तान यूनिलीवर ने यह घोषणा की कि वो अपनी स्किन लाइनिंग क्रीम 'फेयर एंड लवली' की रीब्रैंडिंग करेंगे और इसमें से फेयर शब्द को हटा देंगे। कंपनी ने यह वादा भी किया है कि वो यह सजेशन भी हटा देंगे कि कामयाबी किसी तरह से स्किन टोन से जुड़ी हुई है।'
3 of 5
सितारों के दोगले रवैये पर अभय देओल ने उठाए सवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बॉलीवुड में अभय देओल हमेशा से ही फेयरनेस क्रीम का एड करने वाले एक्टर्स की आलोचना करते हैं। प्रियंका चोपड़ा, करीन कपूर समेत कई स्टार्स रंग भेद को बढ़ावा देने वाली क्रीम का एड ठुकरा चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इसे बढ़ावा देने वाले उत्पादों, फिल्मों-शो-विज्ञापनों और संगठनों को लेकर भी सभी गुस्से में हैं।
4 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि सुहाना के पिता और एक्टर शाहरुख खान खुद ‘फेयर एंड हैंडसम’ के ब्रांड एंबेसडर हैं। लेकिन सुहाना के स्किन कलर को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मैं ईमानदारी से कहूंगा। मेरी बेटी सांवली है, लेकिन वह दुनिया की सबसे सुंदर लड़की है।' बता दें सुहाना का सपना भी अपने पिता की तरह शानदार एक्टर बनने का है। हालांकि शाहरुख फिलहाल चाहते हैं कि सुहाना पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लें उसके बाद ही करियर को लेकर कोई फैसला करें। याद दिला दें कि सुहाना खान शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में नजर आ चुकी हैं।
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में रहती हैं। यहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं। फिलहाल सुहाना मुंबई में हैं। स्टार किड सुहाना खान (Suhana Khan) ने बड़े परदे पर अभी कोई शुरुआत नहीं की है। हालांकि उनका जल्द ही डेब्यू हो सकता है।